फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   An obscene photo of a female teacher was created using AI and circulated on Instagram with the caption "Paid Girl."

Faridabad News: एआई से शिक्षिका की अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर ‘पेड गर्ल’ लिखकर की वायरल

Tue, 22 Sep 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
An obscene photo of a female teacher was created using AI and circulated on Instagram with the caption "Paid Girl."
मेवला महाराजपुर की रहने वाली और प्राइवेट स्कूल में खेल-अध्यापिका हैं पीड़िता
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर विदेशी नंबरों से आए संदेश, फोन नंबर भी किया सार्वजनिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और डिजिटल एडिटिंग के माध्यम से एक स्कूल की खेल-अध्यापिका की फोटो को अश्लील रूप में तैयार कर इंस्टाग्राम पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो के साथ पीड़िता का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया।
पोस्ट पर पेड गर्ल लिखकर फोटो प्रसारित की गईं। इसके अलावा पीड़िता के व्हाट्सएप पर विदेशी नंबरों से संदेश और कॉल भी आए। शिकायत मिलने पर साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेवला महाराजपुर निवासी 26 वर्षीय पीड़िता निजी विद्यालय में खेल-अध्यापिका हैं। शिकायत के अनुसार, 19 अगस्त को उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर फर्जी अकाउंट से हैलो का संदेश आया। इसके कुछ समय बाद उनके व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से संदेश और कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने लड़की की फोटो भेजकर उसकी पहचान बताने के लिए कहा, कॉल संदिग्ध लगने पर पीड़िता ने नंबर ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उन्होंने अपनी पूर्व सहपाठी से इस संबंध में बात की थी। बातचीत में एक युवक का नाम सामने आया, जिस पर इंस्टाग्राम से लड़कियों की फोटो लेकर उन्हें एडिट कर अन्य लोगों को भेजने का आरोप लगाया गया। पीड़िता, उसकी पूर्व सहपाठी और उक्त युवक के बीच कॉन्फ्रेंस कॉल पर भी बातचीत हुई। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ अभद्रता की थी। 12 सितंबर को पीड़िता को एक इंस्टाग्राम आईडी से रिक्वेस्ट मिली। आईडी खोलने पर कई लड़कियों की अश्लील फोटो वाली पोस्ट दिखाई दीं, जिनमें उसकी फोटो को भी नग्न रूप में एडिट किया गया था। फोटो के ऊपर पेड गर्ल लिखा था और नीचे उसका मोबाइल नंबर व दो अन्य नंबर दिए गए थे। पीड़िता ने आईडी की रिपोर्ट की, जिसके बाद वह बंद हो गई। आरोप है कि 13 सितंबर और 17 सितंबर को अलग-अलग आईडी बनाकर इसी तरह की फोटो दोबारा प्रसारित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

बार-बार फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने से परेशान पीड़िता ने 18 सितंबर को साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी। संबंधित इंस्टाग्राम आईडी और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर फोटो तैयार करने और फर्जी आईडी चलाने वाले आरोपी की पहचान की जा रही है। -यशपाल, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed