{"_id":"6a31856806da9657e70a1052","slug":"an-international-standard-archery-range-will-soon-be-built-at-the-sports-complex-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72593-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खेल परिसर में जल्द बनेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी रेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खेल परिसर में जल्द बनेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी रेंज
विज्ञापन
- जिले के सैकड़ों खिलाड़ियों को होगा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी रेंज बनकर तैयार होगी। खेल विभाग की यह परियोजना अब अपने अंतिम चरण में है। इस नई और अत्याधुनिक तीरंदाजी रेंज के बनने से जिले के सैकड़ों खिलाड़ियों को सीधा फायदा होगा। उन्हें अभ्यास के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ या पंचकूला जैसे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
सेक्टर-12 खेल परिसर में बनी पुरानी आर्चरी रेंज काफी समय से बदहाल स्थिति में है। सुविधाओं की कमी और टूट-फूट के कारण खिलाड़ी यहां अभ्यास नहीं कर पाते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को मजबूरी में अधिक फीस देकर निजी अकादमियों में जाना पड़ता है, जिससे खिलाड़ियों को भारी परेशानी होती है। बता दें कि जिले में इस समय 200 से अधिक तीरंदाजी के खिलाड़ी हैं, जिनमें से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। ऐसे में इस नई रेंज का निर्माण इनके सपनों को नए पंख देगा।
नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
इस नई रेंज को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा। इसके बनने से एकेडमी में नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का माहौल और सुविधाएं घर के पास ही मिल सकेंगी। इसके अलावा नए और उभरते हुए खिलाड़ियों के कीमती धनुष को सुरक्षित रखने के लिए परिसर में अलग से लॉकर रूम या जगह बनाई जाएगी। साथ ही सटीक निशानेबाजी के अभ्यास के लिए आधुनिक टारगेट बोर्ड रखने का प्रबंध भी इस नई रेंज में किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- --
अंतरराष्ट्रीय स्तर की नई रेंज बनने से हमें बाहर नहीं जाना पड़ेगा।-लवप्रीत सिंह, खिलाड़ी
निजी अकादमियों में फीस अधिक लगती है, इससे राहत मिलेगी।-मीनल, खिलाड़ी
यहां नेशनल कैंप और प्रतियोगिताएं होने से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।-मोहित, खिलाड़ी
नई रेंज तैयार होने से और भी खिलाड़ी निकलकर आएंगे।-शिवम, खिलाड़ी