{"_id":"6a397e78fbc741933b068c05","slug":"an-industrial-corridor-will-be-built-between-faridabad-and-gurugram-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73026-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद-गुरुग्राम के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद-गुरुग्राम के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
विज्ञापन
बल्लभगढ़-समयपुर-सिरमथला रोड का निर्माण होने से बेहतर होगी कनेक्टिविटी।फाइल फोटो
बल्लभगढ़-समयपुर-सिरमथला-सोहना सड़क परियोजना धरातल पर उतरने को तैयार, निर्माण स्थल पहुंची मशीनें
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच जल्द ही एक नया इंडस्ट्रियल और कनेक्टिविटी हब आकार लेने जा रहा है। दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के बाद अब बल्लभगढ़-समयपुर-सिरमथला-सोहना सड़क परियोजना धरातल पर उतरने के लिए तैयार है। सोमवार को निर्माण स्थल पर भारी मशीनें पहुंच चुकी हैं और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अगले एक-दो दिन में इसका काम शुरू कर देगा।
इस सड़क के बनने से न सिर्फ तीन जिलों (फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल) के लाखों वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि इलाके में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश के रास्ते भी खुलेंगे। इस सड़क परियोजना का सबसे बड़ा फायदा दिल्ली-एनसीआर के आर्थिक विकास को मिलेगा। सड़क के किनारे अभी से कई मल्टीनेशनल कंपनियों (एमएनसी) ने बड़े भू-भाग पर जमीनें खरीद ली हैं, जहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। फिलहाल 15 से अधिक बड़े प्लॉटों पर फैक्ट्रियां और उद्योग स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है।
गुरुग्राम रोड से घटेगा ट्रैफिक, हादसों पर लगेगी लगाम
वर्तमान में फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड फोरलेन होने के बावजूद वाहनों के भारी दबाव और भीषण जाम से जूझ रहा है। सोहना से सीधी कनेक्टिविटी देने वाली इस नई सड़क के बनने से मौजूदा फोरलेन रोड पर ट्रैफिक का लोड काफी कम हो जाएगा, जिससे आए दिन होने वाले हादसों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
सिर्फ 20 मिनट में सफर, जलभराव से भी मुक्ति
गुरुग्राम के निमोठ गांव से शुरू होकर समयपुर और सिरमथला होते हुए यह सड़क फरीदाबाद के जेसीबी चौक तक बनेगी। इसकी कुल लंबाई में से करीब 5.5 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम और 8 किलोमीटर हिस्सा फरीदाबाद में आता है। आबादी वाले क्षेत्र में जलभराव की समस्या को देखते हुए फरीदाबाद के हिस्से में 800 मीटर सड़क को पूरी तरह सीमेंटेड (आरसीसी) बनाया जाएगा, ताकि पानी भरने पर भी सड़क न टूटे। बाकी हिस्सा तारकोल मिक्सचर से तैयार होगा। इसके बाद जेसीबी चौक से सोहना की दूरी महज 20 से 25 मिनट में तय की जा सकेगी।
पीडब्ल्यूडी के उपमंडल अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि ठेकेदार को जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मौके पर मशीनें तैनात हैं और यह प्रोजेक्ट तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।