{"_id":"6afd96bfac81eea5de0183a6","slug":"an-electricity-pole-that-had-been-wobbling-for-a-year-fell-onto-a-truck-causing-a-seven-hour-power-outage-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85671-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक साल से हिल रहा बिजली का खंभा ट्रक पर गिरा, सात घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक साल से हिल रहा बिजली का खंभा ट्रक पर गिरा, सात घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
फरीदाबाद बाटा चौक के पास ट्रक पर गिरा खंभा। संवाद
- दुकानदार कई बार कर चुके थे शिकायत, हटाने के लिए बुलानी पड़ी हाइड्रा मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-1 में बाटा चौक स्थित बिरयानी वाली गली में बुधवार को बिजली का खंभा टूटकर एक ट्रक पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय निवासियों के अनुसार, खंभा करीब एक साल से कमजोर था और भारी वाहन गुजरने पर हिलता था। दुकानदारों ने कई बार बिजली निगम में शिकायत की, लेकिन इसे बदला नहीं गया। खंभा ट्रक पर गिरने के बाद उसे हटाने के लिए हाइड्रा मशीन बुलानी पड़ी। इस दौरान गली में करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ विकास चंदर ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टूटे खंभे को हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
पहले भी गिर चुके हैं 22 बिजली के खंभे-
फरीदाबाद में इस साल खंभे गिरने की कई घटनाएं हुई हैं। 13 जून को मिर्जापुर गांव में तीन खंभे घर पर गिरे। अगस्त में पर्वतीय कॉलोनी में टैंकर की टक्कर से दो, एक्सप्रेसवे के नीचे पुलिस लाइन-सेक्टर-29 मार्ग पर बारिश से आठ और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर मिट्टी कटाव से छह खंभे गिरे। सेक्टर-31 की आईपी कॉलोनी में भी एक खंभा कार पर गिरा। सितंबर में एनआईटी चार-पांच चौक पर थार की टक्कर और अक्तूबर में सेक्टर-29 में खंभे गिरे। इन घटनाओं में करीब 22 खंभे गिर चुके हैं।