{"_id":"68925181ce08778b170a3115","slug":"an-elderly-man-was-duped-of-rs-527-lakh-on-the-pretext-of-buying-old-coins-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48615-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुराने सिक्के खरीदने के बहाने बुजुर्ग से 5.27 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुराने सिक्के खरीदने के बहाने बुजुर्ग से 5.27 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
पुराने सिक्के खरीदने के बहाने बुजुर्ग से 5.27 लाख रुपये ठगे
- सेक्टर-63 की सोसाइटी के रहने वाले अनिल कुमार ने दी पुलिस को शिकायत
- 20 से 25 अप्रैल के बीच ठगी का आरोप
- साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-63 निवासी बुजुर्ग को पुराने सिक्के 1.38 करोड़ रुपये में खरीदने का झांसा देकर 5.27 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग ने यूट्यूब पर वीडियो देखी थी जिसमें तेलंगाना की कंपनी के पुराने सिक्के खरीदने के बारे में बताया गया था। वीडियो में दिए नंबर पर कॉल कर बुजुर्ग ठगों के झांसे में फंस गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-63 निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को उन्होंने यूट्यूब पर हैदराबाद तेलंगाना की ओल्ड कॉइन कंपनी की वीडियो देखी। वीडियो में बताया गया कि यह कंपनी पुराने सिक्के खरीदती है। इस वीडियो में एक मोबाइल नंबर भी दिया हुआ था। शिकायतकर्ता ने उस नंबर पर कॉल की तो कंपनी कर्मचारी ने अपना नाम राजवीर सिंह बताया। आरोपी ने पुराने सिक्कों की फोटो व्हाट्सएप पर मंगवाई। इन सिक्कों की कीमत 1.38 करोड़ रुपये बताकर खरीदने की इच्छा जाहिर की।
आरोप है कि 21 अप्रैल को आरोपी ने सेलिंग कार्ड के नाम पर 1,650 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। आरोपी ने कहा कि कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड हवाई जहाज से रुपये लेकर दिल्ली आएगा और वहां से आपके घर पहुंचेगा। 22 अप्रैल को शिकायतकर्ता को एक अन्य नंबर से कॉल आई और आरोपी ने खुद को सेना का जवान बताया। उसने कहा कि वो पुराने सिक्कों के बदले एयरपोर्ट की सिक्योरिटी क्लियरेंस चार्ज के नाम पर 9,600 रुपये ट्रांसफर करा लिए। फिर राजवीर ने एक विकास नामक व्यक्ति का नंबर दिया और उसने खुद को राजस्थान का पुलिसकर्मी बताया। उसने कहा कि मैं पुलिसकर्मी हूं और आप राजवीर के साथ डील फाइनल कर सकते हो। इसी तरह अलग-अलग बहाने से आरोपियों ने 5,27,550 रुपये ट्रांसफर करा लिए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टेलीग्राम टास्क के बहाने 89,500 ठगे
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में रहने वाले युवक से टेलीग्राम टास्क के बहाने ठगी कर ली गई। जयप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जून को आरोपियों ने प्रीपेड टास्क पर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 89,500 रुपये निवेश करा लिए। बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही निवेश किए रुपये वापस मिले। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
परिचित बनकर 1.10 लाख ठगे
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ सेक्टर-3 के रहने वाले युवक से परिचित बनकर 1.10 लाख रुपये ठग लिए गए। राजकुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि 19 मई को उनके पास एक कॉल आई थी। आरोपी ने परिचित बनकर बात की और बहाने से 1.10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने रुपये ट्रांसफर करने के फर्जी मैसेज भेजकर ऐसा किया। मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ब्यूरो