{"_id":"5d5abfcb8ebc3e89a268c798","slug":"an-awareness-programme-will-be-conduct-to-increase-the-use-of-vts-app-faridabad-news-noi455875439","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीएस एप ऑन मोबाइल कम करेगा काउंटर पर यात्री दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीएस एप ऑन मोबाइल कम करेगा काउंटर पर यात्री दबाव
विज्ञापन
फरीदाबाद। यूटीएस एप के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर 12 अगस्त से लेकर रविवार तक जागरूकता अभियान चलाया गया। रेलवे ने हाल ही में यूटीएस(अनरिजर्व्ड टिकटिंंग सिस्टम) की शुरुआत की है। अभियान के द्वारा यात्रियों को इस मोबाइल एप के बारे में जानकारी दी गई। यात्रियों को बताया गया कि इसके इस्तेमाल से उनको टिकट काउंटर पर लाइन में लगना नहीं पड़ेगा और समय की बचत होगी।
इस एप के माध्यम से अनारक्षित श्रेणी के टिकट मोबाइल से ही बुक किये जा सकेंगे। फोन पर आया मैसेज ही टिकट के रूप में काम करेगा। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के कामर्शियल विभाग के प्रमोद कुमार ने बताया कि रेलवे काउंटर से अनारक्षित टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के दबाव को यूटीएस एप कम करेगा। अभियान के दौरान करीब पांच हजार से अधिक यात्रियों को जागरुक किया गया। यात्रियों को एप के बारे में बताने के लिए रेलवे अपनी बेवसाइट समेत स्टेशन परिसर व काउंटर पर भी पोस्टर व बैनर लगाकर जागरुक करने का प्रयास कर रहा है।
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों पर यूटीएस एप का असर दिखने लगा है। कुछ यात्री अभी भी इस एप के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। वहीं कुछ यात्री स्टेशन परिसर में लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर टिकट ले रहे हैं। इस एप की सहायता से यात्रा शुरू करने के दस मिनट पहले तक यात्री अपने गंतव्य तक का टिकट खरीद सकेंगे। आइआरसीटीसी के टिकट मैसेज के तर्ज यात्रियों को टिकट मुहैया कराया जाएगा। रेलवे के इस प्रयास से एक तरफ टिकट काउंटर पर अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों की भीड़ कम होगी, वहीं कागजों की भी बचत होगी।
विज्ञापन
----