फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   amit came to down stairs after ten minituse of pooja suicide

इंस्पेक्टर अमित ने फ्लैट मालिक से छुपाई थी पूजा को अपने साथ रखने की बात

Fri, 06 May 2016 01:09 PM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 06 May 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
amit came to down stairs after ten minituse of pooja suicide
- फोटो : अमर उजाला

पत्रकार पूजा तिवारी की मौत के मामले में इंस्पेक्टर अमित लगातार सवालों के दायरे में आ रहे हैं। जिस अपार्टमेंट के फ्लैट में हादसा हुआ, उसके मालिक को भी इंस्पेक्टर ने गुमराह किया था।

विज्ञापन

दरअसल, गुड़गांव से फरीदाबाद में तबादले के बाद इंस्पेक्टर ने अपने जानकार कृष्ण कुमार से रहने के लिए फ्लैट लिया था, लेकिन उन्हें नहीं बताया था कि फ्लैट में किसके साथ रह रहे हैं। अमित ने फ्लैट मालिक को गुमराह करके रखा।
विज्ञापन

हादसा 1 मई की रात को हुआ था। इसके बाद सोसायटी के एसोसिएशन ने कई बार फ्लैट मालिक कृष्ण कुमार को बुलाया था। बुधवार को वह सोसायटी पहुंचे थे। बताया जाता है कि इस दौरान फ्लैट मालिक ने पूजा से संबंधित किसी भी जानकारी से इनकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर बातचीत में कृष्ण कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर अमित कुमार उनके जानकार हैं। तबादला होने के बाद वह यहां घर ढूंढ रहे थे, तब मैंने अपना फ्लैट उन्हें रहने के लिए ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने मुझे नहीं बताया था कि पूजा या अमरीन नामक कोई युवती उनके साथ यहां रह रही है।

पहली बार एक हफ्ते से ज्यादा रुकी थी पूजा

amit came to down stairs after ten minituse of pooja suicide

सोसायटी के गार्ड तेज बहादुर और सुपरवाइजर मंतोष ने बताया कि अपार्टमेंट में दो साल से नौकरी कर रहे हैं। सोसाइटी में इंस्पेक्टर अमित पहले भी कई बार फ्लैट पर किसी महिला के साथ आते थे, लेकिन पूजा को उन्होंने अमित के साथ पहली बार ही देखा था।

मंतोष ने बताया कि 509 नंबर फ्लैट कृष्ण कुमार की पत्नी के नाम पर है। इस फ्लैट में तीन-चार दिनों के लिए कोई न कोई उनका नया रिश्तेदार आता था, लेकिन पूजा तिवारी पहली बार इस फ्लैट में एक हफ्ते से ज्यादा रुकी थी।

मंतोष ने बताया कि पूजा कुछ दिन पहले पानी की समस्या को लेकर मेरे पास आई थी। मैंने उससे पूछा था कि क्या वह किराये पर रहने आई हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि अब हम यहीं पर रहेंगे।

पत्रकार पूजा अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरी, तो आवाज सुनकर सबसे पहले सोसायटी का गार्ड तेज बहादुर वहां पहुंचा था। गार्ड ने बताया कि इसके बाद 309 नंबर फ्लैट के मालिक वहां पहुंचे।

इंस्पेक्टर अमित करीब दस मिनट बाद नीचे उतरकर आया था। इसके बाद गार्ड की मदद से पूजा को गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed