{"_id":"6ae8e244693ce8e4a30eddbf","slug":"ambulances-remained-stationary-while-diesel-payments-continued-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84426-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एंबुलेंस खड़ी रहीं, डीजल का भुगतान चलता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एंबुलेंस खड़ी रहीं, डीजल का भुगतान चलता रहा
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच कमेटी गठित की, रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
50 लाख रुपये के डीजल की खरीद का मामला
चारों वाहनों के नहीं चलने के बावजूद दर्ज होती रहीं ईंधन की एंट्रियां
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल की चार एंबुलेंस महीनों से एक ही जगह खड़ी रहीं लेकिन उनके नाम पर फ्यूल कार्ड से डीजल खरीदने का सिलसिला जारी रहा। विभागीय जांच में करीब 50 लाख रुपये के डीजल की खरीद का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है।
सवाल उठ रहे हैं कि जब एंबुलेंस सड़क पर उतरी ही नहीं तो उनके नाम पर डीजल किसने और किसके कहने पर भरवाया? फ्यूल कार्ड से होने वाले लेनदेन की निगरानी करने वाले अधिकारियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने जांच कमेटी गठित की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एनएचएम निदेशक वीरेंद्र यादव भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सोमवार को बीके अस्पताल के दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि जांच कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
चार एंबुलेंस के फ्यूल कार्ड से दर्ज हुईं एंट्रियां
विभागीय जानकारी के अनुसार, राज्य मुख्यालय की ओर से कुछ महीने पहले एंबुलेंस के फ्यूल कार्ड से होने वाले लेनदेन की जांच की गई थी। इसमें चार एंबुलेंस के नाम पर डीजल खरीद का रिकॉर्ड मिला। इनमें से दो एंबुलेंस तीन से चार महीने से अस्पताल की मोर्चरी के पास खड़ी थीं। इसके बावजूद 11 अक्तूबर तक इनके फ्यूल कार्ड से डीजल भरवाने की एंट्रियां दर्ज मिलीं। इसी तरह जनवरी और अगस्त से एजेंसी की वर्कशॉप में खड़ी थीं। इनके फ्यूल कार्ड से भी 16 सितंबर और 11 अक्तूबर तक डीजल भरवाने का रिकॉर्ड मिला। इस तरह वाहनों के लंबे समय से बंद रहने के बावजूद ईंधन की खरीद दर्ज होती रही।
विज्ञापन
फ्लीट मैनेजर से मांगा गया जवाब
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरटीएस फ्लीट मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें डीजल भरवाने की तारीख, मात्रा, कीमत, पेट्रोल पंप और लेनदेन से जुड़े कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई थी। प्रत्येक एंबुलेंस के फ्यूल कार्ड का पूरा ब्योरा देने के निर्देश भी दिए गए थे।
दुष्यंत चौटाला ने सरकार को घेरा
मामला सार्वजनिक होने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एंबुलेंस खड़ी थीं तो उनके नाम पर 50 लाख रुपये का डीजल कैसे खर्च हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बड़े अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।