{"_id":"6861901d49975e261c0b1b87","slug":"ambedkar-chowk-will-be-beautified-at-a-cost-of-rs-11-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46212-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 11 लाख रुपये की लागत से आंबेडकर चौक का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 11 लाख रुपये की लागत से आंबेडकर चौक का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
विधायक ने किया कार्य का शुभारंभ, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम भी सुनासंवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित आंबेडकर चौक का 11 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। रविवार को विधायक मूलचंद शर्मा ने विकास कार्य का शुभारंभ किया। जिसमें आंबेडकर की प्रतिमा के आसपास पत्थर लगाए जाएंगे, साथ ही सफेदी सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि आंबेडकर चौक से लेकर नेशनल हाईवे मथुरा रोड तक स्मार्ट रोड बनाने का कार्य किया जाएगा। जिसमें आसपास फुटपाथ बनाए जाएंगे। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि बाहर से आने वाले लोगों के लिए बल्लभगढ़ एक अच्छा अनुभव बन सके। इस कार्यक्रम के बाद विधायक मूलचंद शर्मा ने आंबेडकर चौक स्थित मार्केट एसोसिएशन, डॉ. भीमराव अंबेडकर मिशन सोसायटी और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहर के लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना । इस मौके पर पार्षद मुकेश डागर, महेश गोयल, सोनू वैष्णव, मार्केट के प्रधान प्रेम खट्टर ,पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, मनोज गोयल आदि लोग मौजूद रहे।