फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Amar Ujala Samvad Senior citizens have been running around the authorities for 10 years for community building

अमर उजाला संवाद: 10 वर्षों सामुदायिक भवन के लिए काट रहे अधिकारियों के चक्कर, स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से परेशानी

Wed, 11 Sep 2024 01:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 11 Sep 2024 01:59 PM IST
सार

बल्लभगढ़ के सेक्टर 8 स्थित गोल्डन एज पीपल सीनियर सिटीजन क्लब में सोमवार को अमर उजाला चुनावी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से सामुदायिक भवन की मांग को पार्षद और विधायक के सामने उठा रहे हैं, लेकिन कोई उनकी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad Senior citizens have been running around the authorities for 10 years for community building
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़ के सेक्टर 8 स्थित गोल्डन एज पीपल सीनियर सिटीजन क्लब में सोमवार को अमर उजाला चुनावी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से सामुदायिक भवन की मांग को पार्षद और विधायक के सामने उठा रहे हैं, लेकिन कोई उनकी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। जो प्रत्याशी मेनिफेस्टो में सामुदायिक भवन को बनाने का वायदा करेगा उसको ही सेक्टर के वरिष्ठ नागरिक वोट देंगे। इसके अलावा सेक्टर की रात के समय स्ट्रीट लाइट नहीं जलने की वजह से अंधेरा रहता है। इसी वजह से रात के समय कोई सेक्टर में घूमने के लिए नहीं निकल पाता है।
विज्ञापन


सीनियर सिटीजन क्लब के प्रधान महेश गुप्ता, सचिव आर के शर्मा, सुदामा कालरा, राजपाल, संतोष ने बताया कि उनके सेक्टर में करीब 3000 से अधिक मकान बने हुए है। उन मकान में रहने वाले लोगों के लिए नगर निगम की ओर से सामुदायिक केंद्र को बनाया गया लेकिन पिछले 10 सालों से केंद्र की हालत जर्जर होने की वजह से अब यह पर कोई भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाता है। केंद्र के अंदर ना तो लाइट है और ना ही कोई बैठने की सुविधा है। बरसात के दिनों में जर्जर सामुदायिक केंद्र से पानी टपकता है। 
विज्ञापन


इस समस्या को लेकर वरिष्ठ नागरिक पिछले 10 सालों से नगर निगम के अधिकारियों के साथ पार्षद और विधायक के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे है लेकिन कोई इस सामुदायिक केंद्र की ओर ध्यान नहीं देता है। इस बार विधायक प्रत्याशी वोट मांगने के लिए सेक्टर में आते है तो उनके सामने सामुदायिक केंद्र की समस्या को रखेंगे। जो उनकी इस समस्या का समाधान करने का वायदा करेगा उसको ही सभी लोग वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइट नहीं होने की वजह से लगता है डर
चुनाव के दौरान प्रत्याशी बड़े बड़े वायदे तो कर देते हैं लेकिन जीतने के बाद वह सेक्टर में दोबारा आते भी नहीं है। क्लब के पीआरओ एस के गांगुली, कोषाध्यक्ष एस बी कुमार और नरेश शर्मा ने बताया कि सेक्टर की किसी भी सड़क पर रात के समय कोई भी स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। जिसकी वजह से रात के समय अंधेरा रहता है। अंधेरा होने की वजह से सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते है जिसकी वजह से दुपहिया वाहन आए दिन हादसों का शिकार होते रहते है। सड़क और स्ट्रीट लाइट की जो समस्या को प्रत्याशी समाधान करेगा उसको ही वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed