फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   amar ujala investigation police awaken after three incidents of loot increased patrolling

अमर उजाला पड़ताल: वारदात के बाद ही क्यों जागती है पुलिस, एक घंटे में तीन लूट की वारदातों के बाद शुरू की चेकिंग

Fri, 24 Dec 2021 12:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 Dec 2021 12:04 PM IST
सार

सेंट्रल थाना पुलिस तीनों लूट की वारदात में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, गुरुवार को अमर उजाला की टीम ने सेक्टर एरिया का दौरा कर सुुरक्षा इंतजाम को देखा।

विज्ञापन
amar ujala investigation police awaken after three incidents of loot increased patrolling
फरीदाबाद में पुलिस चेकिंग करती हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद सेंट्रल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक घंटे के भीतर लूट की तीन वारदात के बाद पुलिस प्रशासन जाग गया है। सेक्टर-14 और सेक्टर-15 में गुरुवार को पुलिसकर्मी गश्त करते हुए नजर आए। वहीं, वारदात स्थल के पास रोड पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। हालांकि 24 घंटे के बाद भी पुलिस लूट की वारदातों का खुलासा नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर को सेक्टर-15 मार्केट स्थित केनरा बैंक में घुसकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर कैशियर से 1.84 लाख रुपये लूट लिए थे। बैंक में हुई वारदात के एक घंटे बाद ही सेक्टर-14 मार्केट में बैंक के एटीएम से रुपये निकाल कर जा रही महिला से बदमाश ने लूटपाट की। शोर मचाने पर जब लोगों ने बदमाश का पीछा किया तो बदमाश एक युवक की बाइक लूटकर भाग गया।
विज्ञापन


सेंट्रल थाना पुलिस तीनों लूट की वारदात में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, गुरुवार को अमर उजाला की टीम ने सेक्टर एरिया का दौरा कर सुुरक्षा इंतजाम को देखा। इसमें मार्केट में पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। हथियारों से लैस पुलिसकर्मी बैंक और दुकानों के आसपास ड्यूटी करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-15 मार्केट के पास बैरिकेट्स लगाकर चार-पांच पुलिसकर्मी रोड पर आने-जाने वाहनों की चेकिंग करते दिखाई दिए। वाहनों के दस्तावेज देखे जाने के साथ-साथ पुलिसकर्मी उनसे पूछताछ कर रहे थे। 

बैंक में की गई गार्ड की तैनाती

सेक्टर-15 स्थित केनरा बैंक में लूट की वारदात हुई थी, पहले कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। लेकिन वारदात से सबक लेते हुए बृहस्पतिवार को बैंक में एक गार्ड की तैनाती भी की गई। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि उच्च अधिकारियों से सुरक्षा गार्ड की मांग काफी समय पहले से ही करते आ रहे थे। 

जिस बैंककर्मी को गनप्वाइंट पर लिया था, रातभर नहीं सो पाया 
केनरा बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों ने जिस कर्मचारी की कनपटी पर हथियार रखा था, वह इतना डर गया था कि रात भर उसे नींद नहीं आई। बैंक कर्मी सतेंद्र यादव ने बताया कि वारदात के दौरान दिमाग काम नहीं कर रहा था कि क्या करें। वहीं, अन्य बैंक कर्मी भी घटना को लेकर काफी दहशत दिखाई दिए।

सेक्टर-15 मार्केट में करीब 20 बैंक हैं। दो सौ से अधिक दुकानें हैं। बावजूद इसके सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है। रेहड़ी पटरी वाले मार्केट परिसर में जहां चाहे दुकान लगा देते हैं। पुलिस किसी की कोई चेकिंग नहीं करती है। न ही हमेशा गश्त करती है। पुलिस गंभीर होती तो इस तरह की वारदात नहीं होती।- आकाश, आफिस कंसल्टेंट

मार्केट में पुलिस कर्मी की रेगुलर ड्यूटी नहीं रहती है। कोई भी कहीं आए जाए किसी से कोई पूछताछ नहीं की जाती। सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। बुधवार को दिन दहाड़े हुई लूट की घटना पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। वारदात के बाद पुलिस प्रशासन को होश आता है।- साहिल चौधरी, निवासी

मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपाय किए जाते हैं। तकरीबन 75 प्रतिशत दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मार्केट में इस तरह की पहली वारदात हुई है। पुलिस प्रशासन से सुरक्षा चाक चौबंद करने की मांग की गई है। ताकि दुबारा इस तरह की वारदात न हो।- आलोक कुमार, प्रधान सेक्टर-15 मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed