{"_id":"66e149e21ba15c1204065514","slug":"amar-ujala-chunavi-samvad-society-people-put-forth-their-issues-in-sector-70-of-ballabhgarh-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद: 'सुरक्षा के मुद्दे का जो करेगा समाधान उसको देंगे वोट', सोसाइटी के लोगों ने रखे अपने मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद: 'सुरक्षा के मुद्दे का जो करेगा समाधान उसको देंगे वोट', सोसाइटी के लोगों ने रखे अपने मुद्दे
Wed, 11 Sep 2024 01:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:41 PM IST
सार
बल्लभगढ़ के सेक्टर 70 स्थित आगमन सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला चुनावी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद सोसाइटी के लोगों ने बताया कि सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा है।
विज्ञापन
अमर उजाला चुनावी संवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बल्लभगढ़ के सेक्टर 70 स्थित आगमन सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला चुनावी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद सोसाइटी के लोगों ने बताया कि सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा है। रात के समय महिलाएं व बच्चे सोसाइटी के बाहर जाने से डरते है। इस बार जिस प्रत्याशी मेनिफेस्टो में सुरक्षा और बिजली कटौती का समाधान करने का मुद्दा होगा उसको ही सभी लोग वोट देंगे।
विज्ञापन
प्रधान अंकित त्यागी, अनुराग जिंदल, कुलदीप चौहान, इंदु उपाध्याय, रचना जिंदल ने बताया कि उनकी सोसाइटी पृथला विधानसभा के अंदर आती है। उनकी सोसाइटी के पास आईएमटी इंडस्ट्रियल एरिया बसा हुआ है। रात के समय सैकड़ों की संख्या में मजदूर कार्य करने के लिए आते है। सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट रात के समय जलती नहीं है। जिसकी वजह से रात के समय कर्मचारियों और सोसाइटी में रहने वाले लोगों को डर लगा रहता है कि कोई बड़ा हादसा ना हो जाए। उन्होंने बताया कि सोसाइटी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सीमेंट की फैक्ट्री है। उस फैक्ट्री के आगे से गुजरने पर कई महिलाओं व बच्चों के साथ छेड़छाड़ की वारदात हो चुकी है। इस समस्या को लेकर उन्होंने आईएमटी पुलिस चौकी को भी अवगत करवाया कि शाम के समय सोसाइटी के आस पास गस्त को बढ़ाया जाए। इसके अलावा एफएमडीए और नगर निगम को स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सब स्टेशन बनने के बाद भी नहीं मिला, बिजली कटौती से निजात
आरती शर्म, संजय भारद्वाज और प्रभात ने बताया कि इस बार जिस प्रत्याशी के मेनिफेस्टो में बिजली कटौती से निजात का मुद्दा होगा उसको वोट देंगे। क्योंकि आईएमटी में सब स्टेशन बनने के बाद भी लोगों को बिजली कटौती की समस्या से निजात नहीं मिल रहा है। गर्मी के दिनों में करीब 10 से 12 घंटे बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन