फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Amar Ujala Chunavi Samvad People told problems in Sector 3 of Ballabhgarh

अमर उजाला चुनावी संवाद: 'न पीने का पानी, लगे हैं कूड़े के ढेर', बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 में लोगों ने बताई समस्या

Wed, 04 Sep 2024 01:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 04 Sep 2024 01:40 PM IST
सार

लोगों ने कहा कि सेक्टर में सबसे बड़ी समस्या इन दिनों पेयजल की है। पिछले 20 दिनों से पानी नहीं आने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम की ओर से गलियों की साफ करने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
Amar Ujala Chunavi Samvad People told problems in Sector 3 of Ballabhgarh
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 में मंगलवार को अमर उजाला चुनावी संवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कहा कि सेक्टर में सबसे बड़ी समस्या इन दिनों पेयजल की है। पिछले 20 दिनों से पानी नहीं आने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, दूसरी ओर नगर निगम की ओर से गलियों की साफ करने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से गली में जगह जगह कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है।

विज्ञापन


सेक्टर 3 निवासी लखपत राय, गुंजन, पुस्कर कालरा, कंचन, आकाश बंसल, उषा शर्मा, मोतिया तनेजा, नीलम, आदि ने बताया कि उनके सेक्टर में करीब 8 हजार मकान है। जिसमें 6500 हाउसिंग बोर्ड के मकान बने हुए है। इन सभी मकान में 40 हजार से ज्यादा लोग रहते है। पिछले कई दिनों से लोगों पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या के बारे में कई बार नगर निगम से लेकर एफएमडीए के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। उसके बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। 
विज्ञापन


सेक्टर के लोग दो दिन में टैंकर को मंगवा कर पानी भर रहे है। पानी नहीं होने की वजह से वह घर की साफ सफाई भी दो दिन में एक बार करते है। वहीं कपड़े सप्ताह में एक बार धो रहे है। इसके अलावा पीने के लिए वह 20 लीटर वाली बोतल को मंगवा रहे है। जिसे उनके घरों का बजट बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं होती सेक्टर की सफाई
सेक्टर 3 निवासी शांता और सरोज कटारिया ने बताया कि नगर निगम की ओर से सेक्टर की सफाई के लिए कर्मचारियों को लगाया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद भी कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं आते है। सेक्टरों में लावारिस जानवरों की संख्या ज्यादा होने की वजह से जगह जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इसके अलावा सेक्टर में लगी करीब 50 प्रतिशत से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई है। जिसके वजह से रात के समय गली में अंधेरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed