{"_id":"66d821121e90679af80441e4","slug":"amar-ujala-chunavi-samvad-haryana-assembly-election-2024-faridabad-voters-told-their-problems-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद: 'लावारिस मवेशी और सीवर ओवर फ्लो की समस्या हल हो', फरीदाबाद के मतदाताओं ने रखे अपने मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद: 'लावारिस मवेशी और सीवर ओवर फ्लो की समस्या हल हो', फरीदाबाद के मतदाताओं ने रखे अपने मुद्दे
Wed, 04 Sep 2024 02:30 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:30 PM IST
सार
एनआईटी-5 फ्रूट गार्डन में अमर उजाला की ओर से चुनावी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हरियाणा विधान सभा चुनाव 2024 में उनके रहने वाले मुद्दे बताएं। संवाद में मौजूद निवासियों से सीवर ओवर फ्लो, लावारिस मवेशी, पार्क समस्या, जलभराव, महगांई, और पेयजल आपूर्ति आदि समस्या गिनवाई।
विज्ञापन
अमर उजाला चुनावी संवाद कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला के चुनावी संवाद कार्यक्रम का एनआईटी-5 फ्रूट गार्डन में आयोजन हुआ। निवासियों ने सीवर ओवर फ्लो, लावारिस मवेशी, पार्क समस्या, जलभराव और पेयजल आदि को मुख्य चुनावी मुद्दा बताया। इन समस्याओं के समाधान के लिए विधान सभा चुनाव 2024 में वोट करने की बात कहते नजर आएं।
विज्ञापन
एनआईटी-5 फ्रूट गार्डन में अमर उजाला की ओर से चुनावी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हरियाणा विधान सभा चुनाव 2024 में उनके रहने वाले मुद्दे बताएं। संवाद में मौजूद निवासियों से सीवर ओवर फ्लो, लावारिस मवेशी, पार्क समस्या, जलभराव, महगांई, और पेयजल आपूर्ति आदि समस्या गिनवाई। लोगों ने प्रशासन पर शिकायत के बाद भी समस्या समाधान न करने का आरोप लगाया। फ्रूट गार्डन के निवासी प्रधान जसवंत सिंह ने बताया कि कॉलोनी में सीवर ओवर फ्लो रहते हैं। जलभराव की स्थित बनी रहती है। लोगों को गंदे पानी ने गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
महासचिव प्रभाकर ने बताया कि लावारिस जानवर लोगों को परेशान करके रखते हैं। जिसकी शिकायत भी की, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं करते है। जसवंत कौर ने बताया कि मेरी कॉलोनी के पार्क में कोई सुविधा नहीं है। सभी जर्जर हालत में है। पेयजल भी कई बार आता नहीं है तो कई बार समय से नहीं आता है।
विज्ञापन
चुनावी संवाद कार्यक्रम में मौजूद जोगिंदर कुमार, दीपक, बीबी नंदा, रणजीत सिंह, आरके मलिक, एमपी शर्मा, सुनील और विजय आदि ने सीवर ओवर फ्लो, लावारिस मवेशी, पार्क समस्या, जलभराव, महंगाई और पेयजल आदि की समस्या बताई।