फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Aman Sharma first in 800 meters by fins

Faridabad News: 800 मीटर बाय फिन्स में अमन शर्मा प्रथम

Sat, 19 Jul 2025 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Aman Sharma first in 800 meters by fins
पांचवीं हरियाणा राज्य फिनस्विमिंग चैंपियनशिप के पहले दिन तैराकों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-85 स्थित अरावली इंटरनेशनल स्कूल में पांचवीं हरियाणा राज्य फिनस्विमिंग चैंपियनशिप 2025 की शुरुआत हुई। पहले दिन कई आयु वर्गों में मुकाबले हुए, जिसमें 800 मीटर में फरीदाबाद के अमन शर्मा और अंबाला की शक्ति ने पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता में हरियाणा के अलग-अलग जिलों से 250 तैराकों ने हिस्सा लिया है।

100 मीटर सब जूनियर लड़कों के वर्ग में फरीदाबाद का कियांश और लड़की के वर्ग में अंबाला की पावनी ने स्वर्ण पदक जीता। 100 मीटर जूनियर सी लड़कों की श्रेणी में अंबाला के अर्जुन ने पहला, आर्यन ने दूसरा और संयम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी श्रेणी की लड़कियों में फरीदाबाद की हर्षिका ने पहला, नियति जुल्का ने दूसरा और झज्जर की पाखी ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर जूनियर बी लड़कों में अंबाला के सागर ने स्वर्ण, फरीदाबाद के उदित मालिक ने रजत और पानीपत के कमलदीप ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों में फरीदाबाद की इदरीस दहिया पहले स्थान पर रहीं, जबकि कशिश (पलवल) और खुशमिल (सिरसा) ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


100 मीटर सीनियर ए लड़कों में रविंदर (अंबाला) ने पहला, अमन शर्मा (फरीदाबाद) ने दूसरा और हिमांशु (फरीदाबाद) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की लड़कियों में फरीदाबाद की पूर्णिमा ने पहला, सिरसा की संजना ने दूसरा और फरीदाबाद की कशिश मलिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर जूनियर डी लड़कों की स्पर्धा में फरीदाबाद के कृष मोहिंद्रा, अकालबीर और देवांश जुल्का ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा किया। लड़कियों में फरीदाबाद की चैतन्या ने पहला, झज्जर की प्रांजल हुड्डा ने दूसरा और फरीदाबाद की क्रिशा दहिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 मीटर जूनियर ई लड़कों में पलवल के देव ने स्वर्ण पदक, झज्जर के दक्ष ने रजत और गुरुग्राम के चिराग ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों में पलवल की गौरी पहले, गुरुग्राम की अमायरा कपूर दूसरे और फरीदाबाद की अंजना तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, 50 मीटर सब जूनियर एफ लड़कों में छरखी दादरी के तेजस, पानीपत के समर्थ और फरीदाबाद के कियांश ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की लड़कियों में फरीदाबाद की प्राची ने पहला, अंबाला की पावनी ने दूसरा और झज्जर की अवनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।



हरियाणा फिनस्विमिंग संघ के अध्यक्ष दीप भाटिया ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास और भविष्य दोनों के लिए बहुत जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed