फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Along with clay lamps, demand for cow dung lamps also increased.

Faridabad News: मिट्टी के दीयों के साथ-साथ गोबर के दीयों की भी बढ़ी डिमांड

Wed, 08 Nov 2023 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Along with clay lamps, demand for cow dung lamps also increased.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। दीपावली पर मिट्टी के दीयों को जलाने की परंपरा रही है। इस बार लोग मिट्टी के दीयों के साथ-साथ गोबर के दीये भी खरीदना बेहद पसंद कर रहे हैं। मिट्टी के दीयाें की भांति यह दीये भी मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं। शहर की गोशालाओं में इन दीयों को बनाए जाने का काम तेजी से किया जा रहा है। दूसरी ओर कई संस्थाओं की ओर से भारी संख्या में इन दीयों के आर्डर भी बुक किए जा रहे हैं।
दिवाली पर लोग मिट्टी के स्थान पर गोबर के दीयों से घर आंगन रोशन करने का मन बना रहे हैं। इसके लिए सूरजकुंड स्थित गोपाल गोशाला में गोबर के दीए बनाए जाने का काम तेजी से किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा बड़े ही खूबसूरत ढंग से इन दीयों को बनाया जा रहा है। गोशाला समिति की ओर से कुछ वर्ष पहले गोबर के दीयों को बनाने की मुहिम शुरू की गई थी। इस मुहिम के जरिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इन दीयों का निर्माण डाई की सहायता के केवल गाय के गोबर से किया जा रहा है। लोग सीधे तौर पर भी इन दीयों को गौशाला से खरीदने आ रहे हैं। साथ ही शहर की संस्थाएं की ओर से भी इन दीयों के ऑर्डर बुक किए जा रहे हैं। 20 दीये का पैक 40 रुपये में उपलब्ध हैं। हालांकि महंगा पड़ने की वजह से इस बार संस्था की ओर से इन दीयों की रंगाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

समिति के सचिव सुभाष का कहना है कि ऐसी मान्यता है कि त्योहारों में मिट्टी के दीया के साथ गोबर के दीया जलाने से घर में सुख-समृद्धि व शांति आती है। साथ ही गाय के गोबर के दीया पर्यावरण संरक्षण में सहायक माने जाते हैं। गोबर के दीया बाती के जलने के साथ ही स्वयं भी जलकर खाक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed