{"_id":"6a19df912fc10637a30917b5","slug":"allegations-of-obscene-behavior-in-the-pediatric-ward-attendants-created-a-ruckus-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71144-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शिशु वार्ड में अश्लील हरकत का आरोप, तीमारदारों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शिशु वार्ड में अश्लील हरकत का आरोप, तीमारदारों ने किया हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल के बाल चिकित्सा परिसर स्थित शिशु भर्ती वार्ड में बृहस्पतिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला मरीज के पति पर वार्ड के भीतर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा। वार्ड में मौजूद महिलाओं और तीमारदारों ने इसका विरोध करते हुए अस्पताल प्रशासन से शिकायत की। घटना के बाद वार्ड में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बताया गया कि शिशु रोगी वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों ने आरोपी को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा। सामने वाले बेड पर भर्ती बच्चे के पिता विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने युवक को ऐसा करने से रोका तो वह उल्टा उन्हें धमकी देने लगा। इसके बाद वार्ड में मौजूद अन्य महिलाओं ने भी विरोध शुरू कर दिया।
बगल वाले बेड पर भर्ती संजय कॉलोनी निवासी बच्चे की मां रिंकी ने कहा कि वार्ड में छोटे बच्चे भर्ती हैं और महिलाओं की मौजूदगी रहती है, ऐसे में इस तरह की हरकत बेहद शर्मनाक है। वहीं भड़ाना चौक निवासी बीना ने कहा कि अस्पताल प्रशासन को वार्डों में निगरानी बढ़ानी चाहिए ताकि मरीजों और महिलाओं को असहज स्थिति का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलने पर नर्सिंग स्टाफ मौके पर पहुंचा और संबंधित महिला को दूसरे कक्ष में भेजा गया। इसके बाद स्थिति शांत हुई।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तुरंत कार्रवाई की गई और संबंधित व्यक्ति को वहां से हटा दिया गया। फिलहाल वार्ड की व्यवस्थाएं सामान्य हैं।