{"_id":"6a149a0edd0e6e45030d8674","slug":"allegations-of-neglect-of-valmiki-community-in-congress-spokesperson-to-meet-rahul-gandhi-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70874-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कांग्रेस में वाल्मीकि समाज की अनदेखी का आरोप, राहुल गांधी से मिलेंगे प्रवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कांग्रेस में वाल्मीकि समाज की अनदेखी का आरोप, राहुल गांधी से मिलेंगे प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता और कांग्रेस नेता जितेंद्र चंदेलिया ने कांग्रेस पार्टी में वाल्मीकि समाज की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस पार्टी में वाल्मीकि समाज को सम्मानजनक भागीदारी दी जाती थी, लेकिन अब समाज के संघर्षशील नेताओं और कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है।
जितेंद्र चंदेलिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय में वाल्मीकि समाज के नेता सरदार बूटा सिंह को देश का गृहमंत्री बनाया गया था। इसके अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में भी वाल्मीकि समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाता था और राज्यसभा में भी समाज के लोगों को अवसर मिलता था।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी के भीतर वाल्मीकि समाज की लगातार उपेक्षा हो रही है। चंदेलिया ने आरोप लगाया कि दलित समाज की ही कुछ जातियों के नेताओं द्वारा वाल्मीकि समाज को पीछे करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे समाज के खिलाफ सोची-समझी साजिश और षड्यंत्र बताया।
विज्ञापन
जितेंद्र चंदेलिया ने कहा कि वाल्मीकि समाज कभी कांग्रेस की रीढ़ माना जाता था, लेकिन आज समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और संगठन में वाल्मीकि समाज को उचित सम्मान और भागीदारी देने की मांग रखेंगे।