फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Allegations of illegal excavation of soil from Panchayat land in Mohana, villagers demand action

Faridabad News: मोहना में पंचायत भूमि से अवैध मिट्टी खुदाई का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

Sun, 08 Feb 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal excavation of soil from Panchayat land in Mohana, villagers demand action
तीन फीट तक मिट्टी उठाने की अनुमति दी गई थी, उठा ली छह से सात फीट तक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

छांयसा। गांव मोहना में ग्राम पंचायत की करीब 13 एकड़ भूमि पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खुदाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित एजेंसी को पंचायत भूमि से केवल तीन फीट तक मिट्टी उठाने की अनुमति दी गई थी, इसके बावजूद लगभग छह से सात फीट तक मिट्टी बिना किसी अनुमति के निकाली जा रही है। इस अवैध खुदाई से पंचायत की कीमती भूमि को नुकसान पहुंच रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।



ग्रामीणों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए माइनिंग विभाग और एसडीएम बल्लभगढ़ को लिखित शिकायत दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो पंचायत भूमि को अपूरणीय क्षति होगी, जिसका खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस संबंध में माइनिंग विभाग के अधिकारी चंद्रभूषण ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागीय टीम को मौके पर भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि अनुमति से अधिक मिट्टी उठाए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं इस अवैध कार्य को लेकर गांव के कई जिम्मेदार और गणमान्य लोग सामने आए हैं। सतवीर सिंह, ईश्वर नंबरदार, मुकेश कुमार, बसंत, सुरेंद्र तंवर, मुकेश कुमार, विशन, पंडित गिर्राज, वीरेंद्र, यशपाल और कृष्णा सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भूमि गांव की सामूहिक संपत्ति है और इसके साथ किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed