{"_id":"660476b1abbe2c182308f204","slug":"all-basic-facilities-including-electricity-water-ramp-should-be-provided-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22531-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैम्प सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं करवाए: अनुराग अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैम्प सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं करवाए: अनुराग अग्रवाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को प्रदेश के मुख्य इलेक्टोरल अधिकारी अनुराग अग्रवाल की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए बैठक ली गई। जिसमें उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैम्प सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव खर्च, एमसीएमसी कमेटी, मतदान केंद्रों पर तमाम मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ 1500 मतदाताओं से अधिक मतदान केंद्रों अतिरिक्त मतदान केंद्रों के लिए प्रपोजल भिजवाने सहित अतिरिक्त मैन पावर लगाने और वैब कास्टिंग कार्य जरूरी है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में लोगों को लू आदि से बचाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट (ओआरएस) की भी व्यवस्था की जाएगी।
मतदाताओं से को निर्जलीकरण से बचाने के लिए गीले तौलिए ले जाने की अपील जारी की गई है। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों के कार्यालयों से पैरामेडिकल स्टाफ को भी व्यवस्था की होगी। इस अवसर पर एडीसी आनंद शर्मा, डीसीपी सैंट्रल जसलीन कौर, एफएमडीए की एसीईओ गौरी मिड्डा, सीईओ जिला परिषद सतबीर मान, नगर निगम के अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. गौरव अंतिल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसडीएम बड़खल अमित मान आदि मौजूद रहे।