फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   AKP won by eight runs in a thrilling match

Faridabad News: रोमांचक मुकाबले में आठ रन से जीती एकेपी

Tue, 14 Apr 2026 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
AKP won by eight runs in a thrilling match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में एकेपी क्रिकेट अकादमी ने एक रोमांचक मुकाबले में स्टार 11 फरीदाबाद को आठ रन से हरा दिया। 40 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई एकेपी की टीम 37.5 ओवर में 269 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार 11 की टीम 33.5 ओवर में 261 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

एकेपी के लिए रेहान इकबाल ने मध्य क्रम में 85 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली जबकि नंबर नौ पर बल्लेबाजी को आए अंशुल यादव ने 71 और ऊपरी क्रम में सैफ ने 50 रन बनाए। स्टार 11 के लिए आशीष ने चार विकेट चटकाए जबकि प्रणव और नैतिक को दो-दो विकेट मिले। स्टार 11 के लिए बल्लेबाजी को आए ओपनर प्रणव ने 78 और देवांग ने 66 रन बनाए।
विज्ञापन


एकेपी के लिए अंशुल यादव ने चार विकेट झटके जबकि सात्विक और मोहम्मद सैफ को दो-दो विकेट मिले। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अंशुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed