फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   AKP Cricket Academy won the match by 155 runs.

Faridabad News: एकेपी क्रिकेट अकादमी 155 रन से मुकाबला जीता

Sat, 20 Jun 2026 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
AKP Cricket Academy won the match by 155 runs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में एकेपी क्रिकेट अकादमी ने टाइगर्स क्रिकेट क्लब को 155 रन से हरा दिया। 35 ओवर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई एकेपी ने चार विकेट पर 250 रन का स्कोर खड़ा किया। अक्षित और निमिष डांग ने 51-51 रन की पारी खेली जबकि सार्थक ने 35 रन का योगदान दिया।टाइगर्स क्लब के लिए कार्तिक चौधरी ने दो विकेट चटकाए जबकि सिद्धार्थ और रोहित को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर्स क्लब 26.2 ओवर में केवल 95 रन पर ऑल आउट हो गई। कार्तिक चौधरी ने 21 रन बनाए। अन्य कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। एकेपी के लिए गुरवीर सिंह ने चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट लिए जबकि हर्शिल और रित्विक दो-दो विकेट मिले। गुरवीर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed