फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   AK Tigers Sports Club beat AKP Academy by 130 runs

Faridabad News: एके टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब ने एकेपी अकादमी को 130 रन से हराया

Tue, 03 Mar 2026 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
AK Tigers Sports Club beat AKP Academy by 130 runs
108 रन बनाने वाले अंशुल बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को एके टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब और एकेपी क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें टाइगर्स क्लब ने एकेपी अकादमी को 130 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। 35 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर्स क्लब ने पांच विकेट पर 277 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एकेपी अकादमी की टीम 27.1 ओवर में सिर्फ 147 रन पर ऑल आउट हो गई।


टाइगर्स क्लब के लिए अंशुल यादव ने 108 रन की शानदार पारी खेली जबकि रेहान रफीकउल्लाह ने 66 रन का योगदान दिया। एकेपी अकादमी के रितेश ने दो जबकि यश और कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में एकेपी के कृष्णा सिंह ने 67 रन बनाए, पर अन्य कोई खिलाड़ी 20 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका। टाइगर्स की ओर से सोमवीर ने तीन विकेट झटके जबकि अनिकेत और कुणाल को दो-दो विकेट मिले। 108 रन बनाने वाले अंशुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद सभी खिलाड़ियों ने आपस में होली खेलकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed