फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Airlines employee's driver attacked with knife

Faridabad News: एयरलाइंस कर्मचारी के ड्राइवर पर चाकू से हमला

Mon, 05 Jan 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Airlines employee's driver attacked with knife
बदमाशों ने ओल्ड चौक पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड चौक रेड लाइट के पास देर रात बाइक और स्कूटी सवार युवकों ने ब्रिटिश एयरवेज के कर्मचारियों और उनके ड्राइवर पर हमला कर दिया। हमले में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

सेक्टर-30-33 स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सिद्धांत आचार्य ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे नोएडा स्थित ब्रिटिश एयरवेज में कार्यरत हैं। कंपनी के कर्मचारियों को लाने-ले जाने के लिए पंचशील कॉलोनी निवासी अमरेश की गाड़ी लगी हुई है।
विज्ञापन


2 जनवरी की रात करीब 11 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद अमरेश, सिद्धांत और एक अन्य कर्मचारी रियान तनेजा को लेकर फरीदाबाद लौट रहे थे। रास्ते में ओल्ड चौक रेड लाइट पर चाय पीने के लिए रुके, तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और जानबूझकर बाइक का टायर रियान तनेजा के पैर पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर बाइक सवारों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए ड्राइवर अमरेश पर बदमाशों ने अपने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू से अमरेश के पेट और कमर पर वार कर दिया। भीड़ जुटते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed