फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Air fire in domestic dispute, seven people arrested

घरेलू विवाद में हवाई फायर, सात लोग गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Air fire in domestic dispute, seven people arrested
फरीदाबाद। थाना धौज इलाके में घरेलू विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पत्नी को लेने आए दामाद पर उसके ससुर व अन्य ने हमला बोल दिया। इससे मामला बिगड़ा और पूरा विवाद खड़ा हो गया। विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने हवाई फायर भी किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कुरैशीपुर निवासी शाहिद ने थाना धौज में शिकायत दी है कि उसका पत्नी के साथ काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इस कारण वह अपने मायके गई हुई थी। 26 जनवरी शाम को जब वह पत्नी को लेने उसके गांव धौज गया तो उसके ससुर अली मोहम्मद ने उसके साथ मारपीट की। शाहिद के मामा भी वहीं धौज में रहते हैं।
विज्ञापन

शाहिद के मामा का लड़का आदिब उस समय वहीं पर मौजूद था। आदिब ने जब शाहिद को बचाने की कोशिश की तो शाहिद के ससुर और उनके परिवार के लोगों ने आदिब पर भी हमला कर दिया। दोनों युवक जैसे-तैसे वहां से जान बचाकर भागे और आदिब के घर चले गए। आदिब के पिता समसुद्दीन को जब इस बात का पता चला तो दोनों परिवारों के बीच झगड़ा और ज्यादा बढ़ गया। बात गाली देने तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समसुद्दीन ने तैश में आकर अपनी लाइसेंस धारी बंदूक से अपने घर की छत पर जाकर हवाई फायर कर दिया। इसके बाद अली मोहम्मद ने भी थाना धौज में आकर आरोपी समसुद्दीन के खिलाफ इस बारे में शिकायत दी।
शाहिद की शिकायत पर अली मोहम्मद व उसके पांच साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं अली मोहम्मद की शिकायत पर समसुद्दीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए झगड़े में शामिल दोनों पक्षों के 7 आरोपियों समसुद्दीन, अली मोहम्मद, शहाबुद्दीन, साबिद, आबिद, हारून और जाकिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी समसुद्दीन के कब्जे से बंदूक, 2 खाली कारतूस व आर्म्स लाइसेंस जब्त कर लिया गया है।

सभी आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से समसुद्दीन को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है व अन्य 6 आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed