फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Agriculture Minister gave instructions to promote natural farming in mission mode

Faridabad News: कृषि मंत्री ने प्राकृतिक खेती को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के दिए निर्देश

Thu, 14 Aug 2025 05:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister gave instructions to promote natural farming in mission mode
फरीदाबाद स्थित कृषि विभाग कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों व विभागीय टीम के साथ की बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बृहस्पतिवार को फरीदाबाद स्थित कृषि विभाग कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय टीम के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को मिशन मोड में लागू करना होगा, जिसके लिए भारत सरकार और राज्य सरकार पूरी तरह सहयोग कर रही है। यह वर्ष प्राकृतिक कृषि का पहला वर्ष है। इस दौरान क्लस्टर गठन, किसानों को प्रशिक्षण और प्राकृतिक खेती के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया जाएगा।


खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
मंत्री राणा ने बताया कि खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने जुलाई माह में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान राज्य के सभी जिलों में विजिलेंस टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की गई। नकली खाद बिक्री, खाद का गैर-कृषि कार्यों में इस्तेमाल, स्टॉक रजिस्टर का सही रखरखाव न करना और लिखित मूल्य से अधिक पर बिक्री जैसे मामलों में प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन




सितंबर में एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस
उन्होंने जानकारी दी है कि 15-16 सितंबर को पूसा में एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। इसमें सभी स्कीमों के नोडल अधिकारी अपने फील्ड ऑफिसर के साथ भाग लेंगे। सम्मेलन में अगले पांच वर्षों की कृषि योजना पर चर्चा होगी और प्रगतिशील किसानों से सुझाव लिए जाएंगे। इसके साथ ही विकसित संकल्प यात्रा, तिलहन उत्पादन को बढ़ावा, फसल अवशेष प्रबंधन को प्रभावी बनाने और अन्य कृषि सुधारों पर रणनीतियां तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed