{"_id":"6ae63eefea74ee2d04049412","slug":"aggarwal-college-hoisted-its-flag-in-the-vigilance-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84257-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अग्रवाल कॉलेज ने विजिलेंस प्रतियोगिता में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अग्रवाल कॉलेज ने विजिलेंस प्रतियोगिता में लहराया परचम
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक में प्रथम और पोस्टर मेकिंग में हासिल किया दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अग्रवाल कॉलेज के विद्यार्थियों ने इंटर कॉलेज विजिलेंस अवेयरनेस प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज की टीम ने नुक्कड़ नाटक में प्रथम पुरस्कार और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।
यह प्रतियोगिता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, फरीदाबाद द्वारा आयोजित की गई थी। राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान ने इसमें सहयोग किया। प्रतियोगिता का विषय ''सत्यनिष्ठा से समृद्धि'' रखा गया था। इसमें विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। कॉलेज की नुक्कड़ नाटक टीम ''बाती'' ने रेखा सैन और सुप्रिया के नेतृत्व में प्रभावशाली प्रस्तुति दी। जतिन, तुषार, अमन, श्वेता, काजल और दीक्षा ने अपने अभिनय से सत्यनिष्ठा का महत्व समझाया। निर्णायकों ने टीम को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में निखिल ने रचनात्मक पोस्टर बनाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
आयोजकों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों और संयोजक शिक्षकों को बधाई दी। कॉलेज के प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता और कार्यवाहक प्राचार्य सीएस वशिष्ठ ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।