फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Agent kidnapped due to loss in business

कारोबार में घाटा होने पर एजेंट का अपहरण

Fri, 30 Jul 2021 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Agent kidnapped due to loss in business
फरीदाबाद। नोएडा निवासी एक रिकवरी एजेंट ने कारोबार में घाटा होने पर दिल्ली निवासी अपने प्रतिद्वंदी एजेंट का अपहरण कर लिया। आरोपी पीड़ित को नोएडा यूपी ले गया और मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित का कार्यालय फरीदाबाद में है।
विज्ञापन

दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर निवासी संजीव कुमार महतो ने बताया कि वह अपने भाई रणवीर के साथ रिकवरी एजेंसी चलाता है। दयालबाग में उनका कार्यालय है। एजेंसी के माध्यम से अलग कंपनियों के लिए ग्राहकों से ईएमआई एकत्रित करने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे एक कार में सवार चार युवकों ने उनके कार्यालय के बाहर से भाई रणवीर का अपहरण कर लिया। संजीव ने दयालबाग चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर रणवीर की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीसीटीवी के आधार पर कार के नंबर की पहचान कर ली। कार नोएडा निवासी रामबीर चौधरी के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने रामबीर को फोन किया। इस पर उसने रणवीर को छोड़ दिया। फरीदाबाद पहुंचकर रणवीर ने पुलिस को बताया कि रामबीर चौधरी भी उनकी तरह रिकवरी एजेंसी चलाता है। रामबीर का काम कई माह से मंदा चल रहा है। उसे लगता है कि संजीव कुमार की एजेंसी के कारण ग्राहक कम हो गए हैं। रामवीर ने उसे एजेंसी बंद करने की धमकी देने के लिए उसका अपहरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed