फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Agencies fail to make city smart, smart toilet could not start in five years

शहर को स्मार्ट बनाने में एजेंसियां फेल, पांच साल में चालू नहीं कर पाई स्मार्ट टॉयलेट

Thu, 01 Apr 2021 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Agencies fail to make city smart, smart toilet could not start in five years
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (पीएमसी) फेल साबित हुई है। यह एजेंसियां अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान स्मार्ट शौचालयों तक चालू नहीं कर पाई। काम में लापरवाही बरतने पर बोर्ड ऑफ डायरेक्ट कमेटी ने तीन एजेंसियों को काम से हटा दिया। सूत्रों के अनुसार इन पर करीब तीन करोड़ रुपये का जुर्माना भी ठोका गया है। अब इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की नई एजेंसी टेलीकम्यूनिकेशन कंसल्टेंट ऑफ इंडिया देखेगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब तीन साल पहले पीएमसी का प्रावधान किया गया था जिससे स्मार्ट सिटी के कामकाज तेजी से पूरा किया जा सके। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंपनी स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले हर काम पर नजर रखती है। साथ ही उन्हें पूर्ण रूप से लागू करवाने में अहम भूमिका निभाती है। वर्ष 2017 में शहर को स्मार्ट बनाने के लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एफएसएसएल) ने इसकी जिम्मेदारी तीन अलग-अलग निजी एजेंसियों को सौंपी थी। इन एजेंसियों के पांच साल में पांच सौ करोड़ रुपये के कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार तीनों एजेंसियों काम को ठीक से पूरा नहीं कर पाई। करीब तीन साल पहले शहर में जगह-जगह कारोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए स्मार्ट शौचालय तक चालू नहीं कर सकी। पिछले दिनों हुई उच्च अधिकारियों की बोर्ड बैठक में हटाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमसी के तहत स्मार्ट सिटी का काम देख रही तीनों एजेंसी को हटाया नहीं गया है। उनका कार्यकाल पूरा हो गया है। इसलिए उन्हें आगे का काम नहीं दिया। स्मार्ट सिटी मिशन के कई कामों में लापरवाही भी हुई। इसके लिए कमेटी बनाई गई जो जांच कर रही है। इन पर जुर्माना ुभी लगाया जाएगा और अधूरे कामों को पूरा भी करवाया जाएगा। - ललित अरोड़ा, तकनीकी सलाहकार, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed