फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After visiting the Mahila Thana, the fear of the police vanished among the girl students

Faridabad News: महिला थाने का भ्रमण करने के बाद छात्राओं का पुलिस के प्रति डर हुआ खत्म

Fri, 25 Apr 2025 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
After visiting the Mahila Thana, the fear of the police vanished among the girl students
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत बल्लभगढ़ महिला थाने का छात्राओं ने किया भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव चंदावली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत सेक्टर- 65 स्थित महिला थाने का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्यशैली को समझा। वहीं कुछ छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा को लेकर सवाल किए।

महिला थाना प्रभारी सुनीता ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं कानून के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 112 और महिला सुरक्षा नंबर 1930 के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। अपनी निजी जानकारी, मोबाइल नंबर व फोटो कभी भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने चाहिए। अगर कोई स्कूल आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो महिला हेल्पलाइन नंबर 1930 की मदद ले सकते हैं। साथ ही यदि कोई परेशान करें तो तत्काल पास के थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन


रात के समय दुर्गा शक्ति से ले सकते हैं मदद
एएसआई सुषमा ने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि अगर उनके घर में कोई महिला ड्यूटी करती है और रात के समय घर आने में उनको देर हो जाती है तो वह दुर्गा शक्ति की मदद ले सकती हैं। दुर्गा शक्ति की टीम रात को 11 बजे से लेकर सुबह के चार बजे तक महिलाओं को सुरक्षित घर तक पहुंचाती है। इसके अलावा छात्राओं को यह भी बताया कि स्कूल की ओर पढ़ाई के लिए जो टैब दिए गए हैं उसका गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। टैब का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यशैली
जागरूकता कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यशैली को जाना है। उन्होंने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन का दोस्त पुलिस कार्यक्रम काफी अच्छा है। इस कार्यक्रम के बाद से उनका पुलिस के पास जाने का डर भी समाप्त हो गया। इसके साथ ही छात्राओं ने मालखाना, एफआईआर रजिस्टर के साथ ही पूरे थाने को समझा। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुषमलता, अध्यापक अनिता, अध्यापक संगीता और अध्यापक रचना के साथ सिपाही रजनी व अन्य टीम मौजूद रही।


आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए
छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से पूछा कि वह अपनी सुरक्षा किस तरीके से कर सकती हैं। जिसके लिए एएसआई सुषमा और सिपाही रजनी ने कुछ आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए। जिसमें अगर कोई उनके ऊपर हाथ या हथियार से हमला करता है तो वह कैसे अपने आप का बचाव कर सकती हैं। इसके अलावा अगर कोई छात्रा किसी के बारे में शिकायत देती है तो क्या उसको बार बार पुलिस थाने आना पड़ेगा। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत दर्ज करवाने के बाद महिला को बार बार थाने नहीं बुलाया जाता है। साथ ही लड़की की पहचान गोपनीय रखते हुए पुलिस उसकी मदद करेगी और आरोपी पर सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed