{"_id":"685eede8aabc8937f1042b76","slug":"after-the-release-of-the-first-merit-list-there-is-a-rush-of-students-in-the-colleges-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46086-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद कॉलेजों में छात्रों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद कॉलेजों में छात्रों की भीड़
विज्ञापन
फीस की जा रही जमा, जरूरी दस्तावेज का हो रहा सत्यापनसंवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पहली पहली मेरिट लिस्ट जारी होते ही शहर के प्रमुख कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया तेज हो गई है। दाखिले के लिए छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसरों में पहुंच रहे हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़, डीएवी कॉलेज, केएल मेहता कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-16 और अग्रवाल कॉलेज जैसे प्रमुख संस्थानों में दाखिला लेने वाले छात्र अब फीस जमा कराने और जरूरी दस्तावेज के सत्यापन के लिए और काउंसलिंग में भाग लेने के लिए कॉलेज पहुंच रहे हैं।
कॉलेज प्रशासन की ओर से हेल्प डेस्क लगाई गई है ताकि छात्रों को दाखिले में कोई परेशानी न हो। अधिकतर छात्रों ने व्यावसायिक कोर्सों के लिए आवेदन किया है, जिनकी मेरिट इस बार काफी अधिक रही है। इस बार बीकॉम, बीसीए और बीबीए जैसे कोर्सों की मेरिट सूची में कट ऑफ काफी ऊंचा गया है। बल्लभगढ़ स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीकॉम की ओपन जनरल कैटेगरी में मेरिट 93 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
पहली मेरिट सूची में चयनित छात्रों को 30 जून तक फीस जमा कराकर दाखिला सुनिश्चित करना होगा। इसके बाद दूसरे चरण की प्रोविजनल लिस्ट 2 जुलाई को और अंतिम मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को जारी की जाएगी। छात्रों में दाखिले को लेकर उत्साह के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
वर्जन
पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी फीस जमा कराने और दस्तावेज सत्यापन के लिए कॉलेज पहुंच रहे हैं। हमने दाखिला प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। - डॉ. सुनिधि, उच्च शिक्षा अधिकारी