{"_id":"68599179abbf0be8270a1494","slug":"after-the-rain-the-scorching-sun-and-humidity-made-everyone-miserable-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45849-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के बाद तेज धूप व उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के बाद तेज धूप व उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
अगले 3 से 4 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में शनिवार शाम को हुई बारिश के बाद लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन अब दोबारा उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। सोमवार को सुबह मौसम सामान्य रहा, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीच बीच में बादल छाए तो रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग के अनुसार कि अगले 3 से 4 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। हवा की गति 8 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी, लेकिन इससे उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की गर्मी और वातावरण में नमी का बढ़ना लोगों की सेहत पर असर डाल सकता है। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोग अधिक प्रभावित हो सकते हैं। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।