{"_id":"6a1b2c0628795f233307dc52","slug":"after-the-rain-electricity-was-cut-off-in-many-areas-overnight-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71201-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के बाद कई इलाकों में रातभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के बाद कई इलाकों में रातभर गुल रही बिजली
विज्ञापन
गर्मी को लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शुक्रवार शाम को बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण लोगों की नींद उड़ी रही। उमस व गर्मी से राहत पाने के लिए लोग रातभर घरों की छतों और खुले स्थानों पर चक्कर लगाते रहे।
बिजली आपूर्ति ठप होने का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा। कई क्षेत्रों में मोटरें नहीं चल पाने से पानी की समस्या खड़ी हो गई, जिसके चलते निवासी सुबह तक पानी की किल्लत से जूझते रहे। स्थानीय निवासी गौरव और कमलेश का कहना है कि समस्या की जानकारी देने के लिए उन्होंने बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में कई बार फोन किए, लेकिन अधिकांश कॉल का जवाब नहीं मिला। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई।
पर्वतीय कॉलोनी, बड़खल, बल्लभगढ़, एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर- 3, सेक्टर- 7 और सेक्टर - 10, खेड़ी कला, संजय कॉलोनी व अन्य कई इलाकों में बिजली बाधित होने के कारण लोग परेशान हुए। स्थानीय निवासी प्रीती, राजीव और भगवती ने बताया कि बिजली बाधित रहने के कारण बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। कई परिवारों ने रातभर जागकर समय बिताया।
विज्ञापन
लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग बारिश के मौसम में आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
अधीक्षक अभियंता जितेंद्र ढुल ने बताया कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसे बहाल करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया था। देर रात और सुबह तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास जारी रहे।