{"_id":"68867ebf7b944d8c390230c1","slug":"after-the-first-shift-paper-was-over-there-was-a-queue-of-vehicles-on-the-roads-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47991-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पहली पाली का पेपर खत्म होने के बाद सड़कों पर लगी वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पहली पाली का पेपर खत्म होने के बाद सड़कों पर लगी वाहनों की कतार
विज्ञापन
छुट्टी के दिन आम लोगों को भी करना पड़ा परेशानी का सामना, ऑटो व बसों के कारण भी बनी रही जाम की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सीईटी के पेपर को लेकर सड़कों पर सुबह से वाहनों की कतार लगी दिखाई दी। दूसरे दिन सड़कों पर करीब 80 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए उतरे थे। पहली पाली का पेपर खत्म होने व दूसरी पाली के अभ्यर्थियों के समय से पहले पहुंचने के कारण 12 बजे करीब सड़कों पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। वहीं ऑटो व बसों की भीड़ ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
झज्जर, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, पलवल आदि स्थानों से अभ्यर्थी पेपर देने के लिए पहुंचे हुए थे। वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर ऑटो की लाइन लगी दिखी। परीक्षा के चलते दोपहर 12 बजे के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही, इसके चलते घंटों लोग जाम में फंसे नजर आएं। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए प्रशासन ने परीक्षार्थियों को फ्री बस सेवा उपलब्ध कराई थी, जिससे उन्हें केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। हालांकि आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।