फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After the cancellation of Eco Green's tender, the corporation took over the cleaning system

Faridabad News: ईको ग्रीन का टेंडर रद्द होने के बाद निगम ने संभाली सफाई व्यवस्था

Sat, 15 Jun 2024 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
After the cancellation of Eco Green's tender, the corporation took over the cleaning system
निगम ने सफाई के लिए तीन हजार कर्मचारियों को मैदान में उतारा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में ईको ग्रीन की विदाई को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने चारों जोन के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक, 15 दिनों बाद टेंडर खुलेगा। तब तक नगर निगम ने शहर की सफाई की बागडोर अपने हाथों में ले ली है। निगम ने सफाई के लिए तीन हजार कर्मचारियों को मैदान में उतारा है। यह कर्मचारी डोर टू डोर कूड़े का उठान कर रहे हैं।
शहर में पहले घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य ईको ग्रीन कंपनी के पास था, लेकिन कंपनी के काम में लगातार लापरवाही सामने आ रही थी। इस कारण सरकार ने ईको ग्रीन कंपनी का ठेका रद्द कर दिया और सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी स्वयं संभाली है। एजेंसी को टेंडर देने तक नगर निगम अपने स्तर पर शहर में सफाई करवाएगा। स्मार्ट सिटी में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जेसीबी और टैक्टर से कूड़े का उठान किया जा रहा है। नगर निगम अधिकारी बीएस तेवतिया ने बताया कि इस समय शहर में कुल 115 खत्ते बने हुए हैं। यहां से सफाई कर्मचारी रोज सुबह 5 बजे से 10 बजे तक कूड़े का उठान करते हैं। उसके बाद इसे ट्रांसफर स्टेशन प्रतापगढ़ और मुजेड़ी में पहुंचाया जाता है। यहां कूड़े के निपटान के लिए संयंत्र लगाए गए हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेश पर नियमों में बदलाव करके टेंडर लगाया गया है। सभी जोन में अलग-अलग एजेंसी को टेंडर दिया जाएगा, ताकि शहर में सफाई को लेकर एजेंसियों में प्रतिस्पर्धा बनी रहे। टेंडर खुलने में 15 दिन या उससे अधिक का समय लग सकता है। ऐसे में नगर निगम अपने स्तर पर शहर में सफाई करवाएगा। - पदमभूषण, कार्यकारी अभियंता नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed