फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After raping, murdering the girl student, her body was thrown in a water tanker.

Faridabad News: दुष्कर्म के बाद हत्या कर पानी के टैंकर में फेंका था छात्रा का शव

Thu, 05 Dec 2024 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
After raping, murdering the girl student, her body was thrown in a water tanker.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पानी के टैंकर में दिवाली के दिन मिले 12वीं की छात्रा के शव के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी है। आरोपी ने रात के समय छात्रा को सुनसान जगह पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद फरार हो गया। आरोपी ने पूछताछ में हत्या करने से इंकार किया है। लेकिन पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
शहर में रन फॉर यूनिटी का 31 अक्तूबर को आयोजन किया गया था। नगर निगम की ओर से सड़क पर पानी छिड़काव करने के लिए टैंकर भेजा गया था। दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम का एक चालक पानी भरने के लिए सेक्टर-12 स्थित बाइपास रोड पर बने पानी के बूस्टर पर टैंकर लेकर गया। पानी भरने के दौरान टैंकर के नीच हिस्से से चालक को एक चुन्नी दिखाई दी। तो चालक ने आशंका होने पर टैंकर पर चढ़ा और ढक्कन को खोला कर देखा। तो उसके होश उड़ गए। उसने टैंकर में एक लड़की का शव देखा।
विज्ञापन

उसने डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पानी के टैंकर को काटकर शव बाहर निकाला। उसकी पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी के रूप में की गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि वह पास स्थित एक राजकीय स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। उसकी उम्र करीब 17 साल थी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी की जांच कर एक युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल युवक हत्या करने की बात से इंकार कर रहा है। लेकिन पुलिस कड़ाई से आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed