{"_id":"685ae338e012b56df00e343f","slug":"after-marking-action-will-be-taken-against-encroachment-again-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45917-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मार्किंग के बाद दोबारा अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मार्किंग के बाद दोबारा अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए फार्म हाउस पर वन विभाग नगर निगम के साथ मिलकर पिछले 10 दिन से कार्रवाई कर रहा था। अधिकारियों का कहना है कि आगे की कार्रवाई के लिए मार्किंग की जा रही है इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लगातार कार्रवाई जारी है। प्रशासन की तरफ से रविवार तक करीब 60 फार्म हाउस को जमींदोज किया जा चुका है। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को कार्रवाई नहीं की गई। कुछ लोगों को लगा कि कार्रवाई पूरी हो गई है लेकिन, अधिकारियों का कहना है कि अभी मार्किंग की जा रही है इसके बाद दोबारा से काम शुरू किया जाएगा।
अरावली क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए फार्म हाउस व भवनों को तोड़ने के आदेश के बाद लगातार तोड़फोड़ जारी है।
इसमें कई बड़े नेताओं व आईएएस अधिकारियों के फार्म हाउस भी तोड़े जा चुके हैं। आनंगपुर में लोग प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में चौक पर धरने पर भी बैठ गए थे। जानकारी के अनुसार एक से दो दिन में दोबारा कार्रवाई शुरू हो जाएगी।