{"_id":"683f43771800e4a25b0ce814","slug":"after-his-wifes-death-the-young-man-became-a-kidnapper-in-his-desire-to-have-a-child-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44494-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पत्नी की मौत के बाद बच्चे की चाहत में अपहरणकर्ता बन गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पत्नी की मौत के बाद बच्चे की चाहत में अपहरणकर्ता बन गया युवक
विज्ञापन
7 साल के बच्चे को फरीदाबाद से अपहरण कर ले गया लखनऊ, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लक्कड़पुर क्षेत्र से 7 साल के बच्चे का अपहरण पत्नी की मौत के बाद बच्चे की चाहत में एक युवक ने किया था। आरोपी मंगलदास इस बच्चे का अपहरण कर लखनऊ के दुबग्गा थाना एरिया के एके मार्केट में ले गया और किराये के मकान में रहने लगा। फरीदाबाद पुलिस ने बच्चे को मुक्त कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वो राजमिस्त्री का काम करता है। वारदात से 4-5 दिन पहले अपने भाई के पास फरीदाबाद के लक्कड़पुर में आया था। आरोपी ने वहां पर बतौर मजदूर काम भी किया था। मंगलदास ने बताया कि उसका कोई बच्चा नहीं है। अपने सहारे के लिए उसे बच्चा चाहिए था, इसलिए उसने बच्चे के अपहरण की साजिश रची और फिर अपहरण करके बच्चे को लखनऊ ले गया था।
सूरजकुंड थाने की दयालबाग पुलिस चौकी में 30 मई को लक्कड़पुर एरिया में किराये पर रहने वाली महिला कुशमिला देवी ने शिकायत दी कि वह बिहार गोपालगंज की मूल निवासी है। महिला के तीन बेटे व एक बेटी है। 29 मई को वो बच्चों को घर पर छोड़कर काम पर गई थी। शाम को घर लौटी तो इनका 7 साल का बेटा घर पर नहीं मिला। बेटे को आस-पास काफी तलाश किया लेकिन नहीं मिला। जिसके चलते मामला पुलिस तक पहुंचा। सूरजकुंड थाना पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
दयालबाग चौकी और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने अपने स्तर पर जांच शुरू की। लक्कड़पुर एरिया के 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस टीम ने चेक की। एक फुटेज में दिखा कि 29 मई की दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर लक्कड़पुर के शिवदुर्गा विहार मेन मार्केट के पास 7 साल का बच्चा एक अज्ञात व्यक्ति से बात कर रहा था। कुछ देर बाद बच्चा उसी व्यक्ति के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज में दिखे व्यक्ति की फोटो आस-पास के एरिया में लोगों को दिखाई गई। तब पता चला कि इसे तो यहां देखा गया। जिसके बाद पुलिस टीम आरोपी तक पहुंची।