फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After heavy rains, there is waterlogging and traffic jam in many places

Faridabad News: तेज बरसात के बाद जगह-जगह जलभराव में जाम का झाम

Tue, 08 Jul 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
After heavy rains, there is waterlogging and traffic jam in many places
डबुआ चौक, पर्वतीय कॉलोनी, चाचा चौक, 60 फीट रोड, संजय कॉलोनी में करना पड़ा सबसे ज्यादा परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सोमवार तड़के तेज बरसात के बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। ऐसे में बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। सुबह छात्रों को स्कूल जाने में परेशानी हुई, वहीं लोगों को दफ्तर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

तेज बरसात के बाद प्रमुख सड़कों पर जलभराव से ट्रैफिक जाम के कारण वाहन चालक भी परेशान नजर आए। बारिश के बाद कई जगहों पर कई घंटे तक पानी भरा रहा। हालांकि नगर निगम को मानसून के पहले ही सीवर और नालों की सफाई का कार्य करना था लेकिन, धरातल पर ऐसा कुछ नजर नहीं आया। जलभराव की स्थिति सबसे ज्यादा सेक्टर- 22 और 23 में डबुआ चौक, पर्वतीय कॉलोनी, चाचा चौक, 60 फीट रोड, संजय कॉलोनी, एनआईटी एक, दो, तीन, चार, पांच में देखने को मिली। कई स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं लगाई गईं।
विज्ञापन


वाहन चालकों के वाहन रास्ते में ही बंद हो गए। जिसके चलते सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही लोगों के घरों के बाहर पानी भर गया। वहीं सड़कों पर जमा कूड़ा बरसात की वजह से सड़कों पर बहने लगा। लोगों ने बताया कि इसको लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की है लेकिन हमारी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरा पानी
राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुजेसर के पास भी पानी भर गया। ऐसे में लोग अपने वाहनों को सावधानी के साथ निकलते दिखे। वहीं जलभराव के चलते जाम की स्थिति भी बन गई। फरीदाबाद में सेक्टर 11 के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर और सेक्टर-10 की मार्केट में सड़कें लबालब दिखी। लगभग चार से पांच घंटे बाद पानी की स्तर कम हुआ।



ओल्ड अंडरपास किया बंद

शहर में ओल्ड अंडरपास में अधिक जलभराव होने के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। ऐसे में ओल्ड अंडरपास बंद कर दिया गया। प्रशासन का मानना है कि कई बार लोगों को मना भी करते हैं लेकिन लोग बात नहीं मानते हैं। इसी के चलते बरसात के मौसम में जलभराव अधिक होने के कारण प्रशासन सतर्क रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले साल अंडरपास के दोनों तरफ गेट भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed