फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After an argument with his wife, a young man took his own life by hanging himself.

Faridabad News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Sat, 16 May 2026 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
After an argument with his wife, a young man took his own life by hanging himself.
मुजेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजय कॉलोनी का मामला, किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजय कॉलोनी में शुक्रवार रात युवक ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी कृष्ण के रूप में हुई है।

वह करीब एक साल से क्षेत्र में ही गुलाब सिंह के मट्ठी बनाने के गोदाम में मजदूरी करता था और गोदाम के पास ही एक मकान में अकेले किराये पर रहता था। उसकी पत्नी और एक बेटा गांव में ही रहते हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। गोदाम मालिक गुलाब सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे कृष्ण के पास गांव से उसकी पत्नी का फोन आया था। फोन पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर गंभीर कहासुनी हो गई। इसके बाद कृष्ण फोन पर बात करते हुए ही गोदाम से निकलकर ऊपर बने कमरे में चला गया। करीब एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जब वह नीचे काम पर वापस नहीं लौटा, तो गोदाम मालिक ने उसके मोबाइल पर फोन किया। कई बार घंटी जाने के बाद भी जब कृष्ण ने फोन नहीं उठाया, तो गोदाम मालिक उसे देखने के लिए ऊपर कमरे पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां जाकर देखा तो कृष्ण ने कमरे के अंदर पंखे से कपड़े के सहारे फंदा लगाया हुआ था। गोदाम मालिक ने तुरंत इसकी जानकारी डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मुजेसर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस परिजनों के फरीदाबाद पहुंचने का इंतजार कर रही है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed