{"_id":"671c07985d633a4a3a0d87b7","slug":"advocates-protested-accusing-the-officers-of-taking-bribe-faridabad-news-c-26-1-del1005-32752-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अधिकारियों पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अधिकारियों पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सीएम विंडो पर की शिकायत, कहा- बिना पैसे के नहीं हो रहे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। उप तहसील बल्लभगढ़ के कुछ अधिकारियाें व कर्मचारियों पर रजिस्ट्री व अन्य कार्य करवाने के नाम पर रिश्वत लेने का अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है। जिसके चलते उन्होंने शुक्रवार को सीएम विंडो पर शिकायत कर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। इस मामले को लेकर डीआरओ से मुलाकात भी की।
बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता विकास दलाल, पूर्व प्रधान अधिवक्ता कुलदीप सिंह व अधिवक्ता स्वर्ण सिंह आर्य ने सीएम विंडो पर शिकायत दी कि उप तहसील के अधिकारी व कर्मचारी बिना पैसे के कोई काम नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि तहसील में कई रजिस्ट्री पैसे लेने के बाद की गई हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि कुछ कर्मचारी करीब 20 साल से कार्यरत हैं। वहीं अधिकारी भी तीन साल से नियुक्त हैं। इन सभी की मिलीभगत से पैसे लेने के लिए तहसील में बाहरी आदमी लगा रखे हैं। इसके अलावा नायब तहसीलदार पिछले 3 महीने से सीट पर नहीं बैठते हैं जिसकी वजह से आमजन को काफी परेशानी हो रही है। इसको लेकर शुक्रवार को सभी अधिवक्ता एकत्रित होकर तहसील में पहुंचे और कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। जिसके बाद जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा ने शिकायत करने वाले अधिवक्ता को बातचीत के लिए अपने कार्यालय में बुलाया। मगर बातचीत सिरे नहीं चढ़ सकी। वहीं अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे।