{"_id":"5ff73f678ebc3e2e7b610439","slug":"admission-will-be-canceled-if-document-verification-is-not-done-by-11-faridabad-news-noi5584929189","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 तक दस्तावेज सत्यापन नहीं तो रद्द होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 तक दस्तावेज सत्यापन नहीं तो रद्द होंगे दाखिले
विज्ञापन

फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने के बाद दस्तावेज सत्यापन से चूके छात्रों का दाखिला रद्द करने का अल्टीमेटम जारी हो चुका है। ऐसे छात्रों के पास अब 11 जनवरी तक का समय है। छात्रों को संस्थान पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। ऐसा नहीं करने वालों का दाखिला रद्द कर सीट को रिक्त घोषित कर दिया जाएगा।
आईटीआई में विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया 12 दिसंबर तक पूरी हो चुकी है। सत्र 2020-21 में दाखिला लेने वाले छात्रों को दस्तावेज सत्यापन भी साथ ही कराना था। हालांकि कई छात्रों ने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। अब विभाग की ओर से 11 जनवरी तक समय दिया गया है। वहीं, स्वेच्छा से दाखिला रद्द कराने वालों के पास भी 12 जनवरी तक मौका है। इसके बाद पोर्टल से लिंक हटा दिया जाएगा।
दाखिला लेने वाले जिन छात्रों ने अभी तक संस्थान में पहुंचकर दस्तावेज की जांच नहीं कराई है उन्हें 11 जनवरी तक का समय दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर 12 जनवरी को उनका दाखिला रद्द कर नाम काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
- गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय. आईटीआई( एनआईटी)