फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Admission process started again in Government Women's Polytechnic

Faridabad News: राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में दाखिले की प्रक्रिया फिर शुरू

Thu, 21 Aug 2025 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 21 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Admission process started again in Government Women's Polytechnic
500 सीटों में से 400 पर दाखिला पूरा, ओपन काउंसिलिंग की व्यवस्था बनाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में इस सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बिजनेस प्रशासन पाठ्यक्रमों में बची हुई सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग की व्यवस्था की है।



कॉलेज के अनुसार सभी पाठ्यक्रमों के लिए कुल 500 सीटें निर्धारित की गई थीं। इनमें से अब तक लगभग 400 सीटों पर छात्राओं का दाखिला पूरा हो चुका है। शेष बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बिजनेस प्रशासन पाठ्यक्रमों 100 सीटों के लिए इच्छुक छात्राओं को मौके दिए जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि यह कोर्सेज सीधे रोजगार बाजार से जुड़े हुए हैं। बैंकिंग, फाइनेंस और बिजनेस सेक्टर में कॅरियर बनाने की सोच रखने वाली छात्राओं के लिए ये पाठ्यक्रम बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन




कॉलेज के नोडल अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि दाखिला लेने वाली छात्राओं को न केवल सैद्धांतिक शिक्षा दी जाएगी, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री से जुड़ी ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल अनुभव भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज विभिन्न कंपनियों और संस्थानों से लगातार संपर्क बनाए हुए है, ताकि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार की दिशा में भी मदद मिल सके। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि ओपन काउंसलिंग के जरिए बची हुई सभी सीटें भी जल्द ही भर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed