{"_id":"68f793733e1020baeb0cbb11","slug":"admission-portal-reopened-on-demand-of-students-and-colleges-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54019-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छात्रों और कॉलेजों की मांग पर फिर से खुला दाखिला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छात्रों और कॉलेजों की मांग पर फिर से खुला दाखिला पोर्टल
विज्ञापन
स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27 अक्तूबर तक ले सकते हैं दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए दाखिला पोर्टल एक बार फिर से खोल दिया है। अब छात्र 27 अक्तूबर तक स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। यह फैसला छात्रों और कॉलेजों की ओर से दाखिला पोर्टल दोबारा खोलने की मांग के बाद लिया गया है।
गौरतलब है कि स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया मई महीने में और पीजी कोर्सों के लिए जुलाई में पूरी कर ली गई थी। इसके बाद मेरिट लिस्ट और फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से लेट फीस के साथ दाखिले दिए गए थे। अगस्त में पोर्टल बंद कर दिया गया था, लेकिन 19 सितंबर से 30 सितंबर तक एक बार फिर दाखिले के लिए पोर्टल खोला गया था।
हालांकि, अब भी कई कॉलेजों में कुछ कोर्सों की सीटें खाली हैं। इसी के चलते एक बार फिर छात्रों और कॉलेज प्रबंधन की मांग पर विभाग ने पोर्टल को फिर से खोल दिया है। अब छात्र स्नातक के पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष के साथ-साथ पोस्ट ग्रेजुएशन के फर्स्ट और फाइनल ईयर में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान में दाखिला प्रक्रिया के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से छात्रों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। छात्र पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर संबंधित कॉलेज में उपस्थित होकर ओपन काउंसलिंग के तहत अपनी दाखिला प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। छात्रों के लिए यह एक और मौका है कि वे अपनी शिक्षा जारी रख सकें और खाली सीटों पर दाखिला लेकर उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ा सकें।