{"_id":"68d5916a4e4be1be110a6c68","slug":"admission-not-available-in-medical-imaging-technology-diploma-course-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118070-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी डिप्लोमा कोर्स में नहीं मिल रहा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी डिप्लोमा कोर्स में नहीं मिल रहा दाखिला
सार
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज उटावड़ में इस वर्ष मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिला न मिलने पर छात्रों ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कोर्स पुनः शुरू करने की मांग की है। प्रशासन समाधान के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विस्तार
गुस्साए छात्रों ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज उटावड़ के प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज उटावड़ में इस बार मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी डिप्लोमा कोर्स में छात्रों को दाखिला नहीं मिल रहा है। डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों ने इस पर रोष प्रकट किया है। छात्रों ने इस संदर्भ में प्रधानाचार्य जेएस तोमर को ज्ञापन देकर दाखिला दिलाने एवं कोर्स को जारी रखने की मांग की है।
छात्रों ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में एकत्रित होकर प्रशासन से मांग की कि अविलंब कोर्स को पुन: शुरू कराया जाए। इस तरह कोर्स को रोकना अवसरों को कम करता है। छात्र अबरार,समसू, हुमायूं अख्तर, शमीम,जमील, मौसिम, जुम्मा, जमशेद, आकिल, दिलशाद, फिरोज, मुस्तफ़ा ,मुबिन, रिहान एवं जानू ने मांग की है कि अविलंब दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाए। समाजसेवी आलम खान ने कहा है कि यदि शीघ्र ही छात्रों की मांग के अनुरूप डिप्लोमा कोर्स में दाखिले नही हुए तो आंदोलन किया जाएगा। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य जेएस तोमर का कहना है कि डिप्लोमा कोर्स चलाने के लिए हर साल हरियाणा बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन पंचकूला से स्वीकृति लेनी पड़ती है। इस बार स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस कारण दाखिले नहीं हो पा रहे हैं। कोर्स में प्रतिवर्ष 30 सीटों में दाखिले होते हैं। इस बारे में हथीन क्षेत्र के विधायक मोहम्मद ईसराइल चौधरी का कहना है कि अभी वे बाहर हैं। डिप्लोमा कोर्स के दाखिले के लिए टेक्निकल एजुकेशन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, सम्बन्धित मंत्री एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सम्पर्क कर समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष दाखिले कराने के प्रयास किए जाएंगे।