{"_id":"6883630da0cc340ef30be3eb","slug":"admission-faridabad-news-c-24-1-gr11004-116505-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ::::अब चार चरणों में ऑनलाइन होंगे आईटीआई में दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ::::अब चार चरणों में ऑनलाइन होंगे आईटीआई में दाखिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। रिकॉर्ड आवेदन के बाद भी राजकीय आईटीआई में दाखिलों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। इस पर हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शेड्यूल में दोबारा बदलाव किया है। नए शेड्यूल में विभाग ने अब दाखिला प्रक्रिया के ऑनलाइन चरणों की संख्या बढ़ा दी। अब आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के चार ऑनलाइन चरण होंगे।
पहले विभाग ने तीन ऑनलाइन चरणों में दाखिला प्रक्रिया करने का शेड्यूल जारी किया था। विभाग के जारी नए शेड्यूल के अनुसार दाखिला प्रक्रिया का चौथा चरण 30 जुलाई को शुरू होगा। यह चरण नौ अगस्त तक चलेगा। वहीं, सीईटी की परीक्षा के चलते विभाग ने तीसरे चरण के शेड्यूल में भी बदलाव किया है। अब तीसरा चरण के अंतिम दो दिन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। विभाग ने 26 और 27 जुलाई को सीईटी की परीक्षा को देखते हुए तीसरे चरण की अंतिम तिथि 29 जुलाई कर दी है। वहीं विभाग ने 26 व 27 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। इसके बाद अब दस्तावेज जांच की अंतिम तिथि 26 की जगह 28 जुलाई कर दी है। वहीं, फीस जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई रहेगी।
यह होगा नया शेड्यूल :
आईटीआई दाखिला प्रक्रिया का चौथा ऑनलाइन चरण 30 जुलाई को शुरू होगा। पहले दिन पोर्टल पर रिक्त सीटें दर्शाई जाएंगी। वहीं 30 व 31 जुलाई को छात्र अपनी पसंद में बदलाव कर सकेंगे। एक से तीन अगस्त तक प्रक्रिया के दिन खाली रहेंगे। चार अगस्त को मेरिट सूची जारी कर सीट आवंटित की जाएंगी। चार से आठ अगस्त तक छात्रों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। फीस भरने की अंतिम तारीख नौ अगस्त रहेगी। राजकीय आईटीआई हथीन के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने बताया विभाग ने दाखिला शेड्यूल में बदलाव किया है। नए शेड्यूल में ऑनलाइन चरण चार कर दिए गए हैं। तीसरा चरण भी दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है।