फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Admission date for SCVT trades in ITIs extended.

Faridabad News: आईटीआई में एससीवीटी ट्रेड में दाखिले की तारीख बढ़ी

Wed, 09 Sep 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Admission date for SCVT trades in ITIs extended.
एनसीवीटी ट्रेड में दाखिला लेने वाले छात्रों को नहीं मिलेगा लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। आईटीआई में एससीवीटी (स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग) ट्रेड में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को राहत मिली है। विभाग ने इन ट्रेड में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी है। हालांकि इसका लाभ एनसीवीटी ट्रेड में दाखिला लेने वाले छात्रों को नहीं मिलेगा।
एनसीवीटी ट्रेड में दाखिले की प्रक्रिया पहले तय समय के अनुसार ही पूरी हो चुकी है। ऐसे में एससीवीटी ट्रेड में सीट पाने के इच्छुक छात्रों के पास दाखिले के लिए अब अतिरिक्त समय है। इससे पहले एससीवीटी ट्रेड में दाखिले की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई थी। अब इसे नौ दिन बढ़ाकर 19 सितंबर कर दिया गया है। इससे उन छात्रों को फायदा होगा, जो किसी कारण से निर्धारित समय तक दाखिला नहीं ले सके थे। छात्र संबंधित आईटीआई में उपलब्ध सीटों और ट्रेड की जानकारी लेकर दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बढ़ाई गई तिथि केवल एससीवीटी ट्रेड पर लागू होगी। एनसीवीटी (नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग) ट्रेड में दाखिले के लिए इस अवधि में कोई नया अवसर नहीं दिया गया है। ऐसे में छात्रों को दाखिला लेने से पहले यह देखना होगा कि उनकी पसंद का ट्रेड एससीवीटी के अंतर्गत आता है या एनसीवीटी के। इस अवधि के दौरान जिन छात्रों ने पहले से एनसीवीटी ट्रेड ली हुई है, वह अपना दाखिला अगर कैंसिल कराना चाहते हैं, तो वह भी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


एनसीवीटी की बहुत सीटेंं खाली

जिले के नौ आईटीआई संस्थानों में कुल 2180 सीटें हैं। इनमें से करीब 55 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हो चुके हैं, जबकि लगभग 45 प्रतिशत सीटें अभी भी खाली हैं। ऐसे में एससीवीटी ट्रेड की दाखिला तिथि बढ़ने से खाली सीटों को भरने की उम्मीद है। वहीं, एनसीवीटी ट्रेड में बड़ी संख्या में सीटें होने के बावजूद छात्रों को दाखिले के लिए दोबारा मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससीवीटी और एनसीवीटी में अंतर

एससीवीटी यानी स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग राज्य स्तर की संस्था है, जबकि एनसीवीटी राष्ट्रीय स्तर पर व्यावसायिक प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्था है। एससीवीटी के प्रमाणपत्र मुख्य रूप से संबंधित राज्य में मान्य होते हैं, जबकि एनसीवीटी के प्रमाणपत्र देशभर में रोजगार और आगे की पढ़ाई के लिए अधिक व्यापक मान्यता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed