{"_id":"6880cd6cf4143e081d0c8715","slug":"admission-begins-for-second-year-in-lateral-entry-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47727-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लेटरल एंट्री में द्वितीय वर्ष के लिए दाखिले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लेटरल एंट्री में द्वितीय वर्ष के लिए दाखिले शुरू
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में सीधा द्वितीय वर्ष में दाखिले शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार से अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी। द्वितीय वर्ष में दाखिले एक अगस्त तक चलेंगे। वहीं, तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए भी विकल्प भरे जाएंगे। इसके बाद 28 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इनमें नाम आने वाले अभ्यर्थी एक अगस्त तक दाखिले ले सकेंगे। जिले के राजकीय, एडिड, सेल्फ फाइनांस व माइनारिटी कॉलेज में भी दाखिले किए जा रहे हैं।
महिला बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची में 307 अभ्यार्थियों को शामिल किया गया था। इनमें से 258 अभ्यार्थियों ने दाखिले लिए है। रिक्त सीटों को भरने के लिए अभ्यर्थी आज यानी बृहस्पतिवार से ट्रेड बदल सकेंगे। इसके आधार पर दूसरी मेरिट सूची 28 जुलाई को जारी होगी। एक अगस्त तक फीस जमा कर दाखिला ले सकेंगे। ट्रेड बदलने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी। मेरिट सूची और दाखिले से जुड़ी जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। दाखिले के समय छात्राओं को आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो और ऑनलाइन पंजीकरण की रसीद साथ लानी अनिवार्य होगी।
वर्जन
द्वितीय वर्ष में दाखिले की प्रकिया आज यानी बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ट्रेड बदल सकती है। इसके लिए पोर्टल खेल दिया गया है। दूसरी मेरिट सूची 28 जुलाई को जारी होगी।
विज्ञापन
- मीनू वर्मा, प्रधानाचार्य, बहुतकनीकी संस्थान