फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Administration's emphasis on strengthening urban services

Faridabad News: शहरी सेवाओं को मजबूत करने पर प्रशासन का जोर

Fri, 03 Apr 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Administration's emphasis on strengthening urban services
बैठक में पीएनजी नेटवर्क विस्तार की प्रगति की समीक्षा की गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क के विस्तार और शहरी सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। बुधवार को आयोजित एक अहम बैठक में लंबित अनुमतियों को जल्द निपटाने और विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया गया ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास आर. कटिकिथला की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में पीएनजी नेटवर्क विस्तार की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य फोकस परियोजनाओं में आ रही प्रशासनिक अड़चनों को दूर कर कार्यों को गति देना रहा। जिला अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने बैठक के बाद संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए जवाबदेही तय करते हुए काम किया जाए।
विज्ञापन


बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि पीएनजी नेटवर्क का विस्तार केवल गैस आपूर्ति तक सीमित नहीं है बल्कि इसके साथ शहर के समग्र बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जाएगा। सड़क, सीवर, ड्रेनेज और अन्य शहरी सेवाओं के रखरखाव व सुधार को भी इस प्रक्रिया के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि विकास कार्यों का सीधा लाभ लोगों तक पहुंचे। अधिकारियों ने जानकारी दी कि सरकार की प्राथमिकता है कि घर-घर तक सुरक्षित और सस्ती गैस सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रदूषण में कमी आए और लोगों को एलपीजी पर निर्भरता कम करनी पड़े। इसके साथ ही नागरिकों से मिल रहे फीडबैक के आधार पर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की भी बात कही गई। बैठक में जिला प्रशासन, नगर निगम, स्थानीय निकायों और तेल-गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए परियोजनाओं को समय पर पूरा करें, ताकि फरीदाबाद में शहरी जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed