फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Administration strict on illegal borewell, teams formed

अवैध बोरवेल पर प्रशासन सख्त, बनाई टीमें

Mon, 19 Sep 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Administration strict on illegal borewell, teams formed
फरीदाबाद। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए अवैध ट्यूबवेल सील किए जाएंगे। इसके लिए उपायुक्त विक्रम सिंह ने सोमवार को आदेश जारी किए है। इसके लिए अधिकारियों की टीमें बना दी गई हैं। टीमें सर्वे कर ऐसे ट्यूबवेलों पर कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

शहर में टैंकर से पानी सप्लाई करने और आरओ संचालक चोरी से ट्यूबवेल लगाकर पानी का प्रयोग करते हैं। वहीं, कई जगहों पर लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार बोर किया हुआ है। इससे भूमिगत पानी का अंधाधुंध दोहन हो रहा है। इसे देखते हुए उपायुक्त विक्रम ने तीनों एसडीओ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया है। टीमें ट्यूबवेलों की जांच कर अवैध मिलने पर सील करेगी। इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए-अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। इसमें कार्यकारी अभियंता, तहसीलदार और पटवारी समेत अन्य को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

--
कंपनियों भी होता है प्रयोग-
शहर में पानी की सप्लाई रेनीवेल के माध्यम से होती है लेकिन कई बार लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोग अपनी सुविधा अनुसार बोरवेल करा लेते हैं। वहीं, कई लोग टैंकरों से ट्यूबवेल के माध्यम से पानी सप्लाई करते हैं। यहां पर कई कंपनियों में चोरी छिपे पानी का दोहन होता है। नियम के अनुसार ट्यूबवेल लगाने के लिए प्रशासन से मंजूरी जरूरी है लेकिन लोगा मनमर्जी से बोर करा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed